Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में राजनीतिक उठापटक : सतपाल सिंह रायजादा ने नेताओं पर मिलीभगत और साज़िश के लगाए आरोप

Una, Rakesh-:शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सतपाल सिंह रायजादा ने आरोप लगाया कि उनके होटल के बाहर हुई हत्या की घटना के बाद ऊना की राजनीति में कई तरह की जोड़तोड़ देखने को मिली है। रायजादा के अनुसार, कुछ नेता इस मामले का राजनीतिक लाभ उठाने और उन्हें कमजोर करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में मान और सम्मान के उद्देश्य से आए थे, और अब लड़ाई उनके सम्मान की रक्षा की है। रायजादा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर उनके सम्मान को ठेस पहुंचती है, तो वह राजनीति छोड़ने तक पर मजबूर हो सकते हैं।

उन्होंने दावा किया कि जहां भाजपा नेता उनके खिलाफ सक्रिय हैं, वहीं कुछ कांग्रेसी नेता भी उन्हीं भाजपा नेताओं के साथ मिलकर अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं। रायजादा का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं की इस कथित साझेदारी को वह विधानसभा सत्र के समाप्त होने के बाद उजागर करेंगे। फिलहाल, सत्र चलने के कारण वह इस मुद्दे पर विस्तार से टिप्पणी नहीं करना चाहते।रायजादा ने कहा कि उनका राजनीतिक सफर किसी की कृपा से नहीं, बल्कि जनता के समर्थन और विश्वास की बदौलत आगे बढ़ा है। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने कई बार ऐसे दौर देखे हैं जब उनकी ही पार्टी के कुछ नेता उनके खिलाफ काम करते रहे और भाजपा नेताओं का साथ देते रहे। उनका कहना है कि इस बार भी उसी तरह की परिस्थितियां बनाई जा रही हैं, लेकिन वे पूरी मजबूती से इसका सामना करेंगे।उन्होंने आग्रह किया कि जल्द ही वे प्रमाणों के साथ उन सभी गतिविधियों और मिलाप की जानकारी सार्वजनिक करेंगे, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई लोगों के सामने आ सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.