Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल में वन विभाग टीम पर हमला, दो कर्मचारी बंधक बनाकर पीटे

नारनौल  | नारनौल में वन विभाग की जांच टीम पर हमला करने और उन्हें बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। शेखपुरा गांव में अवैध लकड़ी भंडारण की शिकायत की जांच करने पहुंचे वन रक्षक और चौकीदार पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों कर्मचारी घायल हुए हैं।

घटना के बाद वन रक्षक प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शेखपुरा निवासी रूपचंद अपने घर के पास खाली प्लॉट में अवैध रूप से शीशम, रोहिडा सहित अन्य लकड़ी का भंडारण कर रहा था। विभाग द्वारा जांच जारी रहने तक उसे लकड़ी को हटाने या नष्ट करने से मना किया गया था।

शिकायत के अनुसार, चार दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि रूपचंद अवैध लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर गायब करने की कोशिश कर रहा है। इस पर प्रवीण कुमार और चौकीदार रामौतार मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि इसी दौरान रूपचंद समेत चार–पांच लोगों ने दोनों पर धावा बोल दिया, मारपीट की और उनका मोबाइल फोन व गाड़ी की चाबी छीनकर उन्हें बंधक बना लिया। कुछ देर बाद आरोपियों ने सामान वापस कर दिया, लेकिन कर्मचारियों पर जबरन पैसे लेने और रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए वीडियो भी बना लिया।

पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, बंधक बनाना और जांच कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारी भी मामले की निगरानी कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था। जानकारी के अनुसार,...

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो...

अंबाला में तेज रफ्तार वाहन का कहर, महिला समेत तीन मजदूरों की मौके पर मौत

Summer express, अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा अंबाला-जगाधरी मार्ग पर नेशनल हाईवे-344 स्थित तेपला क्षेत्र के पास हुआ, जहां सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। टक्कर इतनी...

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर GRP-RPF का विशेष चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों और आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। दरअसल, पिछले कुछ समय से अंबाला समेत...

गैंगस्टर काला जठेड़ी पत्नी और नवजात जुड़वा बेटियों से मिलने गुरुग्राम पहुंचा

Summer express, गुरुग्राम | कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुग्राम पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी अनुराधा चौधरी और नवजात जुड़वा बेटियों से मुलाकात की। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मानवीय आधार पर उसे चार घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी। दिल्ली पुलिस की टीम काला जठेड़ी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.