Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नवजोत सिंह सिद्धू का विवादित बयान : 500 करोड़ वाले सूटकेस टिप्पणी पर दी सफाई

चंडीगढ़ | पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के मुख्यमंत्री पद और “500 करोड़ के सूटकेस” वाले बयान को लेकर मची सियासी हलचल के बीच, उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनसे कभी कोई पैसा या रिश्वत नहीं मांगी।

डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि जब उनसे पूछा गया कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू किसी अन्य पार्टी के माध्यम से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बन सकते हैं, तो उन्होंने केवल यह स्पष्ट किया कि उनके पास मुख्यमंत्री पद के बदले देने के लिए कोई पैसा नहीं है। उनका कहना था कि उनके बयान को पूरी तरह ध्यान से सुनना और समझना जरूरी है।

चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. नवजोत कौर ने यह भी कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में तभी सक्रिय राजनीति में उतरेंगे, जब उन्हें पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा बनाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पार्टी को पंजाब सुधारने का अवसर मिले, तो वे राज्य को “गोल्डन स्टेट” बनाने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया, “हमारे से किसी ने पैसे की मांग नहीं की, लेकिन मुख्यमंत्री वही बनता है जो 500 करोड़ का सूटकेस देता है”—इस बयान को संदर्भ के बाहर पेश करने से गलतफहमी पैदा हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...

मन की बात के बाद गरजे गौरव गौतम, राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

Summer express/पलवल -:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण रविवार को हरियाणा के खेल, कानून एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल स्थित आवास पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.