Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार सड़क हादसे में बाइक फिसली, दो युवकों की मौत

हिसार  | हिसार जिले के उगालन रोड पर रविवार रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जींद से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक अचानक फिसल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना में घायल हुए युवकों में से संजीव (27) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अंकुश (22) और मनमोहन (22) की मौत हो गई। यह हादसा खांडा खेड़ी गांव के पास लगभग रात आठ बजे हुआ। तीनों दोस्त वहां किसी काम से गए थे और लौटते समय यह दुर्घटना घटी।

गांव में हादसे की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घर में कोहराम मचा है। अंकुश के पिता संजय ने बताया कि उनका बेटा मात्र एक महीने पहले शादी के बंधन में बंधा था। वहीं, मनमोहन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। तीनों दोस्त अक्सर एक साथ रहते और चलते थे।

नारनौंद थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादसा बाइक फिसलने के कारण हुआ, लेकिन पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं किसी अन्य वाहन की टक्कर तो नहीं हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.