Facebook-f Youtube X-twitter

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सक्रिय, अग्रणी संगठनों के साथ की पहली बैठक

Shimla, Sanju-:कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने पदभार संभालते ही संगठन को गति देने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सोमवार को उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ पहली औपचारिक बैठक की। इससे पूर्व सुबह उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में विस्तृत चर्चा की। बताया जा रहा है कि यह बैठकें संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने को लेकर अहम रहीं।

विनय कुमार ने बैठक में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। उनका कहना था कि आपदा की विभीषिका और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने कई सराहनीय फैसले लिए हैं। कांग्रेस की चुनावी गारंटियों में से पांच से छह को पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष वादों को आगामी दो वर्षों में पूरा कर दिया जाएगा।उन्होंने स्वीकार किया कि लंबे समय से संगठनात्मक ढांचा कमजोर होने के कारण  कार्यकर्ताओं में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिख रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए वह बुधवार से प्रदेशभर के दौरे पर निकलेंगे। विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में कई इकाइयों का गठन किया जाएगा और अगले तीन महीनों के भीतर संगठन निर्माण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष आरोप लगाने तक सीमित है, जबकि आपदा के समय किसी प्रकार का सहयोग नहीं दिया गया। प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद राहत व पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया, परंतु केंद्र सरकार की ओर से किसी प्रकार की मदद नहीं मिली।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Woman speaking at press conference.

रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : 12 केंद्रों को मंजूरी, 5 अपग्रेड और 7 नए खुलेंगे

Summer express, रेवाड़ी | हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी है। इनमें पांच मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा, जबकि सात नए उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह निर्णय केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह...
Soldiers at Army Public School entrance.

अंबाला में 7 स्कूलों को बम धमकी ईमेल :  आर्मी पब्लिक स्कूल व केवी-1 भी शामिल,  सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express , अंबाला | हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर और सीनियर शाखा के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय-1, 2, 3, 4 और एक अन्य बड़े निजी स्कूल सहित कुल सात शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल...

NIT कुरुक्षेत्र में छात्र आत्महत्याओं पर मानवाधिकार आयोग सख्त, संस्थान से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान  में छात्रों की लगातार आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयासों की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने संस्थान प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा की अध्यक्षता में पूर्ण पीठ...

लुधियाना के स्कूलों को फिर बम धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शहर के कई प्रमुख स्कूलों को संदिग्ध ई-मेल प्राप्त होने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जानकारी के अनुसार, कुल चार स्कूलों,स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल,...

सैलून में हेयर ट्रीटमेंट के दौरान करंट लगने से महिला बेसुध, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Summer express, नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर एक सैलून हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और डरा दिया है। वीडियो में एक महिला हेयर ट्रीटमेंट के लिए सैलून में बैठी नजर आती है, जहां शुरुआत में सब सामान्य दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.