Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रतिया रोड हादसा: ट्रॉली टक्कर में 26 वर्षीय युवक की गई जान

फतेहाबाद  | फतेहाबाद जिले में रतिया रोड स्थित गांव जापतेवाला के निकट सोमवार शाम एक भयावह सड़क हादसा सामने आया। पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही कार को इतनी तेज टक्कर मारी कि ऑल्टो कार पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई। इस हादसे में कार सवार 26 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान रतिया के गांव सहनाल निवासी अमन कंबोज, पुत्र कृष्ण कंबोज, के रूप में हुई है। अमन अपने गांव में पोल्ट्री फार्म संचालित करता था। सोमवार को वह अपने व्यवसाय से संबंधित सामान खरीदने के लिए टोहाना गया हुआ था। वहां से लौटते समय जापतेवाला के पास अचानक उसकी कार सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की पूरी छत उखड़ गई और वाहन क्षतिग्रस्त होकर कबाड़ में तब्दील हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे की भयावहता को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे अमन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी दलबीर सिंह के अनुसार, मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना भेजा गया है। पुलिस ट्रॉली चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.