Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डबल इंजन सरकार बिहार की उम्मीदें पूरा करेगी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन में बिहार के एनडीए सांसदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और आश्वस्त किया कि राज्य की गठबंधन सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी। पीएम ने कहा कि बिहार को तेज विकास पथ पर आगे बढ़ाने के लिए ‘डबल इंजन सरकार’ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

बैठक के कुछ समय बाद प्रधानमंत्री ने सांसदों के साथ अपनी तस्वीर एक्स पर साझा की और लिखा कि विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार के जनप्रतिनिधियों से संवाद ने उन्हें नई ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने कहा कि सांसदों का लोगों के जीवन को सरल और बेहतर बनाने का संकल्प अत्यंत प्रेरक है।

चुनाव जीत के बाद बढ़ी जिम्मेदारी: पीएम मोदी

सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि चुनावी जीत के बाद उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने सांसदों को राज्यहित में और अधिक सक्रियता और समर्पण के साथ काम करने की सलाह दी।

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बताया कि बिहार के सभी एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री को राज्य में गठबंधन की बड़ी जीत के लिए धन्यवाद दिया। चिराग ने कहा कि यह जीत पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता का परिणाम है।

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें जीत पर बधाई तो दी ही, साथ ही यह भी याद दिलाया कि बड़ी जीत के साथ बड़ी ज़िम्मेदारी भी आती है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे बेहतर शासन और जनता की भलाई के लिए निरंतर काम करने पर जोर दिया।

बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों में से एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की।
इनमें शामिल हैं—

  • भाजपा: 89
  • जदयू: 85
  • लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास): 19
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा: 5
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 4

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.