Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में पहली बार दिखा एल्बिनो बंदर, विशेषज्ञ बोले—‘प्रकृति का अनोखा वरदान’

Chamba, Manjur Pathan-:हिमाचल प्रदेश के वन्य जीवन इतिहास में एक रोमांचक खोज दर्ज हुई है। जिला चंबा के भरमौर उपमंडल के तुंदाह क्षेत्र के घने जंगलों में एक अत्यंत दुर्लभ सफेद रीसस मकाक (बंदर) देखा गया है। यह प्रदेश में इस प्रकार के बंदर का पहला दर्ज मामला माना जा रहा है, जिससे वन्यजीव विशेषज्ञों में उत्साह का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को तुंदाह रेंज में तैनात वन रक्षक कुशल कुमार नियमित गश्त पर थे। अचानक उनकी नजर बंदरों के एक समूह पर पड़ी, जिसमें एक मादा बंदर की पीठ पर बैठे बच्चे का रंग पूरी तरह सफेद था। यह दृश्य इतना अनोखा था कि उन्होंने तुरंत अपने कैमरे में इस दुर्लभ क्षण को कैद कर लिया।वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया कि यह कोई नई प्रजाति नहीं, बल्कि सामान्य रीसस मकाक ही है, जो ‘एल्बिनिज्म’ नामक आनुवंशिक स्थिति से प्रभावित है। इस स्थिति में शरीर में मेलेनिन नामक रंगद्रव्य का निर्माण बहुत कम या नहीं के बराबर होता है, जिसके कारण त्वचा, बाल और आंखें सफेद दिखाई देती हैं।

गौरतलब है कि भारत में ऐसा सफेद रीसस मकाक इससे पहले केवल 2022 में असम में देखा गया था। तुंदाह जंगल में इसका पाया जाना हिमाचल की जैव विविधता और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों में एल्बिनो जीव का दिखना अत्यंत दुर्लभ घटना है, जो कई दशकों में एक बार ही देखने को मिलती है।वन विभाग ने अब इस क्षेत्र में विशेष निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि इस अद्वितीय जीव को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। वन रक्षक कुशल कुमार ने बताया कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और बंदर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही इस दुर्लभ घटना पर जल्द ही एक  डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की जाएगी, ताकि लोगों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.