Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा माफिया से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, फरार आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

Nurpur, Sanjeev-:जिला नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत आने वाले देहरी गांव में की गई छापेमारी में नशा माफिया के ठिकाने से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने मौके से 130 ग्राम चरस, 6.82 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 1,02,340 रुपये नकद और एक डिजिटल तराज़ू जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों—रंजना देवी पत्नी मदन सिंह, सन्नी कुमार पुत्र मदन सिंह और सुनील कुमार उर्फ़ नोखा पुत्र मदन सिंह—के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बरामद मादक पदार्थों को कब्जे में लेकर तीनों के खिलाफ थाना ज्वाली में ND&PS एक्ट की धारा 20, 21 और 29-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि सुनील कुमार अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की और उसे पकड़ने के लिए तेज़ी से सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई का परिणाम रहा कि पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी सुनील कुमार उर्फ़ नोखा को उसके गांव देहरी से दबोच लिया।फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और पुलिस नशे के खिलाफ अपने अभियान को और कठोर तरीके से जारी रखेगी। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.