Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर बार एसोसिएशन कड़ा रुख, जिला प्रशासन को भेजा नोटिस

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनसे होने वाली घटनाओं ने लोगों में गहरी चिंता पैदा कर दी है। इसी मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए जिला बार एसोसिएशन ने जिला प्रशासन को एक लीगल नोटिस जारी किया है। एसोसिएशन का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों के नियंत्रण और प्रबंधन को लेकर जारी किए गए निर्देशों की जिले में सही तरीके से अनुपालना नहीं हो रही है, जिससे आम जनता निरंतर खतरे का सामना कर रही है।

शहर में बीते कुछ महीनों में आवारा कुत्तों के हमलों के कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में एक युवक कुत्तों के हमले का शिकार हुआ, जिसके बाद रेबीज़ संक्रमण के कारण उसकी सात दिनों में मृत्यु हो गई। इससे पहले पिछले वर्ष एक प्रवासी परिवार की मासूम बच्ची को भी कुत्तों ने नोच कर मौत के घाट उतार दिया था। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें कुत्ते महिलाओं, राहगीरों और स्कूली बच्चों पर हमला करते हुए देखे गए हैं। शहरवासियों में इस वजह से भय और गुस्सा दोनों बढ़ता जा रहा है।

बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश ठाकुर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के जिलों को आवारा कुत्तों के पुनर्वास, टीकाकरण और जनसंख्या नियंत्रण के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले में इन दिशानिर्देशों को प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया है, जिसके कारण आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ी है। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों के लिए सुरक्षित शेल्टर की व्यवस्था की जाए और जल्द से जल्द बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाए।

उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने इस संबंध में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएगे, ताकि शहर के लोगों को राहत मिल सके और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.