Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीसी ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

फतेहाबाद। लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया और संबंधित विभागों को तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

डीसी ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार की घोषणाओं को गंभीरता से लेना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिन परियोजनाओं पर काम जारी है, उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, जबकि जिन परियोजनाओं की शुरुआत अभी तक नहीं हुई, उन पर तत्काल कार्य आरंभ किया जाए।

उन्होंने इंजीनियरिंग और निर्माण से जुड़े विभागों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा, ताकि तकनीकी कारणों से देरी न हो और परियोजनाओं की लागत में अनावश्यक वृद्धि न आए। डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और धीमी गति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता और मानकों से समझौता किए बिना ही परियोजनाएं पूर्ण हों।

बैठक के दौरान डीसी डॉ. भारती ने सभी विभागों की घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अधिकारी अपनी प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर पोर्टल पर अपडेट करें। उन्होंने कहा कि एक से अधिक विभागों से जुड़ी परियोजनाओं में आपसी तालमेल बेहद जरूरी है, क्योंकि समन्वय की कमी से विकास कार्यों में अनावश्यक देरी होती है।

डीसी ने दोहराया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगराधीश गौरव गुप्ता, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

5 नवंबर को अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे अमित शाह: डा. अर्चना गुप्ता

Summer express ,ankur kapoor, अम्बाला। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को अम्बाला छावनी पहुंचकर भव्य शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई है।...

करनाल के सिंगड़ा गांव से दो साल का बच्चा लापता, तालाब में भी तलाश जारी

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के सिंगड़ा गांव में दो साल के मासूम बच्चे के लापता होने से परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। बच्चा बुधवार दोपहर से लापता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीमें गांव में घर-घर जाकर...

कैथल में पुलिस ने बुलडोजर से कुचलकर नष्ट किए सैकड़ों मॉडिफाइड साइलेंसर

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल में बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाके करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने पेहवा चौक पर सार्वजनिक रूप से सैकड़ों जब्त मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर से कुचलकर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस...

जहरमुक्त भोजन के लिए प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान: राज्यपाल आचार्य देवव्रत

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक खादों और अन्य रसायनों के अत्यधिक इस्तेमाल से जमीन की उर्वरक क्षमता प्रभावित हो रही है। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़...

डॉ. विनिता अरोड़ा हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चार दोषियों की फांसी उम्रकैद में बदली

Summer express , कैथल, हरियाणा। सेक्टर-13 में डॉ. विनिता अरोड़ा की हत्या और लूटपाट के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए चार दोषियों की फांसी की सजा को 30 साल के कठोर कारावास में बदल दिया है। वहीं, मामले में दोषी ठहराई गई पूर्व नौकरानी पूनम को बरी कर दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.