Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संवेदनशील मामलों को राजनीति का हथियार न बनाएं: हर्षवर्धन चौहान की भाजपा को नसीहत”

Shimla- हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब की एक किशोरी के अपहरण प्रकरण को लेकर भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर जनता की भावनाओं को भड़का रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक पारिवारिक मसले को साम्प्रदायिक तनाव का रूप देने की कोशिश की। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह मामला दो परिवारों के बीच का था, जिसमें दोनों पक्षों के बच्चे लापता थे, लेकिन भाजपा ने इसका राजनीतिकरण कर दिया।उन्होंने कहा, “18 वर्षीय लड़की अदालत में स्पष्ट कर चुकी है कि वह अपनी मर्जी से गई थी। ऐसे मामलों में नेताओं को संयम बरतना चाहिए। दो समुदायों में नफरत फैलाकर राजनीति करना निंदनीय है।”

औद्योगिक परियोजनाओं पर प्रगति का दावा

उद्योग मंत्री ने बल्क ड्रग पार्क को लेकर कहा कि इस परियोजना के विकास कार्य में तेजी लाई गई है। उन्होंने जानकारी दी कि पार्क के लैंड डेवलपमेंट के लिए टेंडर कर दिए गए हैं, बिजली पहुंचाने का 80% और जल आपूर्ति का 90% काम पूरा हो चुका है। साथ ही, सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को धन भी हस्तांतरित कर दिया गया है।

मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर भाजपा पर हमला

मंत्री ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क की विफलता पूर्व भाजपा सरकार की नीतिगत चूकों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि केंद्र से मिले 35 करोड़ रुपए तक वापस लौटाने पड़े। अब इस परियोजना को दो प्रस्तावों के तहत पुनर्जीवित करने की योजना है—या तो राज्य सरकार खुद फंडिंग करे या फिर पीपीपी मॉडल के तहत निजी निवेशकों से बिड मंगाई जाए, जिसमें सरकार को राजस्व में हिस्सा मिले।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.