Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

11 दिसंबर को मंडी शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू 

जन संकल्प सम्मेलन के लिए तैयार मंडी पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान

Mandi, Dharamveer-:11 दिसंबर को मंडी के पड्डल मैदान में होने वाले जन संकल्प सम्मेलन को देखते हुए मंडी पुलिस ने पूरे शहर के लिए एक विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि सम्मेलन के दिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह प्रतिबंध खलियार, बिंद्रावणी, चक्कर और तल्याहड़ की ओर से आने वाले बड़े वाहनों पर लागू होगा।

शहर में वन-वे ट्रैफिक सिस्टम रहेगा एसा

सम्मेलन के कारण शहर में वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया गया है। तल्याहड़ से मंडी बस स्टैंड की ओर आने वाली बसें सन्यारडी बाईपास–कैहनवाल चौक–पुलघराट मार्ग से एकतरफा चलेंगी, जबकि मंडी से तल्याहड़ जाने वाली बसें स्कोडी ब्रिज–जेल रोड मार्ग से होकर जाएंगी। छोटे वाहनों को सामान्य आवाजाही की अनुमति रहेगी।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मंडी बस स्टैंड के बाहर टैक्सी और ऑटो पार्किंग सम्मेलन वाले दिन प्रतिबंधित रहेगी। सभी एलएमवी (लाइट मोटर वाहन) के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 1,000 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। इनमें निशुल्क और सशुल्क दोनों प्रकार की पार्किंग उपलब्ध रहेगी।

सम्मेलन में आने वाली बसों के लिए अलग-अलग ड्रॉपिंग और पार्किंग स्थान निर्धारित किए गए हैं। बिलासपुर-सुंदरनगर रूट की बसें चक्कर से होटल वैली व्यू (ओल्ड एनएच-21) होते हुए पड्डल मैदान के पास यात्रियों को उतारेंगी। इसके बाद ये बसें बिंद्रावणी से यू-टर्न लेकर मलोरी टनल के आगे फोरलेन पर पार्क होंगी।कुल्लू-मनाली और पंडोह रूट की बसें आईएसबीटी मंडी के पास यात्रियों को उतारेंगी और फिर पुलघराट–सब्जी मंडी–मलोरी टनल मार्ग से होकर बिंद्रावणी के आगे पार्क की जाएंगी। इसी तरह जोगिंद्रनगर और पधर रूट की बसें आईएसबीटी मंडी के पास यात्रियों को उतारने के बाद विक्टोरिया ब्रिज के पास नदी किनारे बनी पार्किंग में खड़ी की जाएंगी।

शहर में कई मार्गों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। गांधी चौक से विक्टोरिया ब्रिज तक का मार्ग केवल एलएमवी वाहनों के लिए एकतरफा रहेगा। वहीं दोपहिया और तिपहिया वाहनों को इस पर छूट दी गई है। विक्टोरिया ब्रिज की ओर से आने वाले वाहनों को पुरानी मंडी रोड से भेजा जाएगा। इसके अलावा आईटीआई चौक से मार्केट–ओल्ड सुकेती पुल तक भी वन-वे रहेगा। मार्केट से आईटीआई चौक होते हुए न्यू सुकेती ब्रिज की ओर जाने वाला मार्ग भी एकतरफा रहेगा।पुलघराट–सब्जी मंडी–मलोरी सड़क पर बसें और भारी वाहन केवल मलोरी की दिशा में वन-वे चलेंगे, जबकि छोटे वाहनों को जरूरत के अनुसार प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

एसपी साक्षी वर्मा ने दी ये जानकारी एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सम्मेलन समाप्त होने के बाद जनता को बसों में चढ़ाने के लिए स्पॉट निर्धारित किए गए हैं। बिलासपुर-सुंदरनगर रूट वाले यात्री पुलघराट के पास, कुल्लू व पंडोह रूट के यात्री भ्यूली क्षेत्र से, जबकि जोगिंद्रनगर और पधर रूट वाले यात्री विक्टोरिया ब्रिज के पास रिवर बेड पार्किंग से बसों में चढ़ाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी और लोगों से अपील की गई है कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें ताकि ट्रैफिक व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है परेशानी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 29, 30 और 31 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया

Summer express,नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया है। जांच एजेंसी इस मामले में एक कथित वीआईपी की भूमिका और उससे जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में पत्रकार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था। आशुतोष...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.