Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 मुकाबला…ऑफलाइन टिकटें 1500 रुपये में

12  दिसंबर को आएंगी भारत-साउथ अफ्रीकी की टीमें

13 को पहले साउथ अफ्रीका, फिर टीम इंडिया करेगी प्रेक्टिस

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर को खेले जाने वाले भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 मैच को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मुकाबले के लिए ऑनलाइन टिकटें 1750 रुपये में बिकीं, जबकि ऑफलाइन टिकटें 1500 रुपये में उपलब्ध होंगी। यह टिकट मूल्य श्रेणी की सबसे सस्ती टिकट है। एचपीसीए (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि ऑफलाइन टिकटों की बिक्री 11 दिसंबर से स्टेडियम के बाहर स्थित काउंटरों पर शुरू की जाएगी।

ऑफलाइन बिक्री में किसी भी प्रकार की छूट नहीं होगी और एक पहचान पत्र पर केवल दो टिकटें ही दी जाएंगी। टिकट खरीदने के लिए आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र आवश्यक रहेगा।मैच के लिए दोनों टीमें 12 दिसंबर को चार्टर प्लेन से धर्मशाला पहुंचेंगी। 13 दिसंबर को उनका प्रैक्टिस सेशन निर्धारित है — दोपहर 4:30 से 7:30 बजे तक साउथ अफ्रीका और 7:30 से 10:00 बजे तक टीम इंडिया अभ्यास करेगी।मैच की तैयारियों के चलते एचपीसीए ने स्टेडियम को 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आगंतुकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। सामान्य दिनों में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक स्टेडियम घूमने पहुंचते हैं, लेकिन मैच के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर इसे अस्थायी रूप से बंद किया जाता है।

एचपीसीए की ओर से मैच में शामिल होने के लिए तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राज्यपाल और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी निमंत्रण भेजा गया है।धर्मशाला में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। रविवार को होने वाले इस मैच के लिए स्थानीय निवासियों के साथ-साथ देशभर से दर्शकों के आने की संभावना है। इससे पहले भी धर्मशाला में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैचों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल चुकी है।संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि स्टेडियम में सभी सुरक्षा, आतिथ्य और दर्शक प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि एचपीसीए की टीम हर स्तर पर यह सुनिश्चित कर रही है कि दर्शकों को विश्वस्तरीय क्रिकेट अनुभव मिले।उन्होंने अपील की कि क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीदते समय केवल अधिकृत काउंटरों और वेबसाइटों से टिकटें लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या धोखाधड़ी से बचा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.