Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला थाने ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाक डॉन से जुड़ा लिंक उजागर

सिरसा, हरियाणा | महिला पुलिस थाने के बाहर 25 नवंबर को हुए ग्रेनेड हमले की जांच में एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अमृतसर के तरनतारन रोड, गली बजाज पैलेस निवासी गुरजंट सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एसआईटी आरोपी को मंगलवार को सिरसा लेकर पहुंची और कोर्ट में पेश किया। अदालत ने गुरजंट को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पाकिस्तानी डॉन से ग्रेनेड कनेक्शन का खुलासा

सिरसा पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में गुरजंट सिंह ने बताया कि उसने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी सोहेल के निर्देश पर गांव खारिया निवासी धीरज और विकास को ग्रेनेड सौंपे थे।

गुरजंट ने बताया कि ये ग्रेनेड उसे पट्टी तरनतारन निवासी राजबीर ने दिए थे। राजबीर ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर कहा था कि “भट्टी भाई की तरफ से सामान देना है।” इसके बाद उसने गुरजंट को दो ग्रेनेड सौंप दिए।

18 से 22 नवंबर के बीच आरोपियों की गतिविधियां

गुरजंट ने स्वीकार किया कि 18 नवंबर को वह स्विफ्ट कार में धीरज, विकास, विक्की, सुशील और संदीप को लुधियाना से अमृतसर लेकर गया था।अमृतसर में उसने इन सभी के रहने, खाने और अन्य इंतजाम किए।

22 नवंबर को उसने धीरज और विकास को कपड़े में लपेटकर दो ग्रेनेड दिए।पुलिस रिमांड के दौरान एसआईटी आरोपी से स्विफ्ट कार, बाइक और मोबाइल फोन की बरामदगी करने के साथ अमृतसर में निशानदेही भी करवाएगी।

ऑनलाइन पेमेंट मॉड्यूल का पर्दाफाश

जांच में सामने आया कि फरीदाबाद निवासी शमशुल कमर उर्फ सम्सू आरोपी धीरज को ऑनलाइन भुगतान कर रहा था। उसने गुरुग्राम निवासी सिजान उर्फ गाज़ी के इशारे पर धीरज को कई बार पेमेंट भेजा था। 22 नवंबर 2025 को शमशुल ने धीरज के खाते में दो हजार रुपये डाले थे।पुलिस ने शमशुल के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह अभी तक गिरफ्त में नहीं आया।

हमले की पूरी पृष्ठभूमि

25 नवंबर को रात लगभग 10:15 बजे सिरसा महिला पुलिस थाने के बाहर ग्रेनेड हमला किया गया। घटना के कुछ देर बाद ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने हमले की जिम्मेदारी ली।

अगले दिन सिरसा पुलिस ने गांव खारियां से चार युवकों और शहर से एक युवक को गिरफ्तार किया।रिमांड के दौरान पुलिस ने धीरज से विस्फोटक का पिन भी बरामद किया। इसके बाद जांच में जुड़े छठे आरोपी सिजान उर्फ गाज़ी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Summer express,नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्यों तथा उनसे जुड़ी एक रीयल एस्टेट कंपनी की करीब 55.57 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क कर ली हैं। ईडी के...

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का सहारा

Summer express, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक और प्रभावी पहल कर रही है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

होर्मुज जलसंधि को लेकर टकराव तेज, ओमान के टोल-फ्री कॉरिडोर पर ईरान की चेतावनी

Summer express, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ताओं और 60 दिनों के अंतरिम युद्धविराम के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ओमान द्वारा तेल टैंकरों की आवाजाही के लिए एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग शुरू करने की घोषणा के बाद क्षेत्रीय विवाद गहरा गया है। ईरान...

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.