Facebook-f Youtube X-twitter

जेपी नड्डा के आगामी शिमला दौरे को लेकर भाजपा जिला संगठन कर रहा विशेष तैयारियां

Bilaspur, Subhash-:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा के शिमला आगमन को लेकर जिला संगठन व्यापक तैयारियों में जुट गया है। भाजपा जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि नड्डा 13 दिसंबर को शिमला के पीटरहॉफ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि बिहार में हालिया सफलता के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का हिमाचल दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा।

चौहान ने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संगठनात्मक क्षमता को मजबूत किया है, और उनके आगमन से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। उन्होंने दावा किया कि जिला शिमला से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक होगा।वहीं, राज्य की वर्तमान कांग्रेस सरकार को आलोचना का निशाना बनाते हुए चौहान ने कहा कि सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल में अपेक्षित प्रदर्शन करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विभिन्न विभागों की वित्तीय स्थिति चिंताजनक है। चौहान के अनुसार, HRTC पर 2200 करोड़ रुपये का घाटा और लगभग 9000 पेंशनरों का 500 करोड़ रुपये का बकाया लंबित है, जिसके समाधान की दिशा में सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अनावश्यक खर्च बढ़ाने के साथ ही HRTC की बसों को मंडी में आयोजित कार्यक्रम के लिए भेजने के आदेश दे रही है, जिसके चलते 11 दिसंबर को छात्र, कर्मचारी, मरीज और मजदूरों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। चौहान ने कहा कि ऐसे कदम जनता की परेशानी बढ़ाने वाले हैं और सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाते हैं।भाजपा का मानना है कि जेपी नड्डा का यह दौरा न केवल संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाएगा, बल्कि आगामी चुनावों की रणनीति को भी गति देगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.