Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी, सड़क किनारे बैठने वाले विक्रेताओं को मिलेगा स्थायी स्थान

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर में सब्जी विक्रेताओं के लिए जल्द ही एक नई और व्यवस्थित सब्जी मंडी की सुविधा उपलब्ध होने वाली है। नगर निगम हमीरपुर ने लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्थित सब्जी बिक्री की समस्या को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ट्राला यूनियन के पास नई सब्जी मंडी स्थापित करने का प्रस्ताव पहले ही रखा गया था, जिस पर कुछ दुकानदारों ने अपनी आपत्तियाँ भी दर्ज करवाई थीं। अब नगर निगम कमिश्नर राकेश शर्मा ने इस मुद्दे पर स्पष्ट रूप से दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया कि सड़क किनारे और नालियों के पास बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं को एक नया, बेहतर और सुरक्षित विकल्प दिया जाएगा।

कमिश्नर के अनुसार नगर निगम द्वारा एक आधुनिक, साफ-सुथरी और सुसंगठित सब्जी मार्केट विकसित करने की योजना पूरी तरह तैयार कर ली गई है। योजना के तहत वर्तमान में सड़क पर रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं को स्थानांतरित कर नई जगह पर करीब 30 से 35 रेहड़िया व्यवस्थित तरीके से स्थापित की जाएंगी। इस नई मंडी में पानी, शेड, स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक सुविधाए उपलब्ध होंगी, ताकि विक्रेताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। साथ ही, इस क्षेत्र में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे बाजार के आसपास यातायात अव्यवस्थित न हो।

कमिश्नर राकेश शर्मा ने शहर के दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर सब्जी विक्रेताओं को बैठने न दें। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ शहर की सुंदरता को खराब करता है, बल्कि बाहर से आने वाले लोगों पर भी गलत प्रभाव डालता है। उन्होंने साफ कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में सभी नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।नगर निगम की यह पहल शहर के बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने, ट्रैफिक सुधारने और सब्जी विक्रेताओं को स्थायी व सुरक्षित स्थान उपलब्ध करवाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

250 साल पुराने राजा जी महल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबकर दंपती घायल

Summer express/यमुनानगर,परवेज -:यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र की राजाजी गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल की विशाल दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार का मलबा गली में गिरने के साथ ही सामने बने मकान पर भी जा गिरा। हादसे के वक्त मकान...

HKRN कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले सियासत गरम, कंवरपाल गुज्जर ने साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-: हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के 19 अगस्त को पंचकूला में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर कर्मचारियों...

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.