Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन हॉटस्पॉट में पुलिस की दबिश, कई शराब अड्डे किए ध्वस्त

पंचकूला | पंचकूला पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत कड़ा एक्शन लिया है। अभियान के दौरान अलग-अलग इलाकों में खुले में शराब पीने वालों के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीमें ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रख रही हैं, जहां अक्सर लोग सार्वजनिक जगहों पर शराब का सेवन करते हैं। उनका कहना है कि शहर में असुरक्षा और अव्यवस्था पैदा करने वाले इन अड्डों को पूरी तरह खत्म करना पुलिस की प्राथमिकता है। देर रात तक चलने वाली विशेष चेकिंग भी इसी अभियान का हिस्सा है।

डीसीपी गुप्ता ने कहा कि खुले में शराब पीना न केवल आम नागरिकों—खासकर महिलाओं और बच्चों—के लिए असुरक्षित माहौल बनाता है, बल्कि छोटी-छोटी बहसबाज़ियाँ कई बार बड़े विवाद और हिंसक झगड़ों का रूप ले लेती हैं। इससे असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि नशे में वाहन चलाने की घटनाएं भी ऐसे मामलों से बढ़ती हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस का लक्ष्य इन सभी अड्डों को पूरी तरह खत्म कर शहर को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण देना है।

डीसीपी ने नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें और यदि कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन होता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि पंचकूला को सुरक्षित, स्वच्छ और तनावमुक्त शहर बनाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.