Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लश्कर आतंकी का भारत विरोधी वीडियो वायरल, परमाणु धमकी फिर दी

नई दिल्ली। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवादी संगठनों के सुरक्षित ठिकाने के रूप में जाना जाता रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी और हाफिज सईद का करीबी अब्दुल रऊफ भारत के खिलाफ खुलेआम भड़काऊ बयानबाजी करता नजर आ रहा है। वीडियो में रऊफ न सिर्फ भारत में आतंकवाद फैलाने और कश्मीर में हिंसा भड़काने की बात करता दिख रहा है, बल्कि परमाणु हमले जैसी गीदड़भभकियां भी देता है।

इस वीडियो को OsintTV नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो में अब्दुल रऊफ यह दावा करता है कि कश्मीर को लेकर संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है और आने वाले समय में इसे और तेज किया जाएगा। वह युवाओं को उकसाते हुए तथाकथित ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसे कट्टरपंथी नारे दोहराता नजर आता है। रऊफ वीडियो में लश्कर के सह-संस्थापक अब्दुल रहमान मक्की का हवाला देते हुए दिल्ली तक कब्जे की बकवास करता दिखाई देता है।

वीडियो में आतंकी यह झूठा दावा भी करता है कि हाल के महीनों में भारत की स्थिति कमजोर हुई है और पाकिस्तान की “कौम जीत की ओर बढ़ रही है।” इन बयानों के जरिए वह कट्टरपंथी सोच फैलाने और युवाओं को आतंकवाद की ओर धकेलने की कोशिश करता दिखता है।

परमाणु हथियार को लेकर दी गीदड़भभकी

अब्दुल रऊफ वीडियो में भारत को परमाणु हथियार की धमकी देते हुए कहता है कि आने वाले दशकों तक भारत पाकिस्तान की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। वह भारतीय वायुसेना, राफेल, एस-400 और ड्रोन तकनीक को लेकर भी भ्रामक और झूठे दावे करता है। साथ ही, पाकिस्तान को 58 इस्लामी देशों में एकमात्र परमाणु शक्ति बताकर डर फैलाने की कोशिश करता है।

ऑपरेशन सिंदूर से उजागर हुआ पाकिस्तान का सच

आतंकी के इन दावों के विपरीत हकीकत यह है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को लेकर भारत पहले भी कड़ा जवाब दे चुका है। पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सख्त कार्रवाई की थी, जिसमें कई आतंकी लॉन्चपैड और ठिकाने ध्वस्त किए गए थे। यह ऑपरेशन इस बात का स्पष्ट संकेत था कि भारत अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा और किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के वीडियो पाकिस्तान में आतंकियों को मिल रही खुली छूट और राज्य संरक्षण की ओर इशारा करते हैं। ऐसे बयान न सिर्फ क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा हैं, बल्कि पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर किए जा रहे दावों की भी पोल खोलते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.