Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

577 करोड़ की 22 परियोजनाएं अधूरी, स्मार्ट सिटी पर सैलजा का सवाल

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने लोकसभा में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करनाल और फरीदाबाद में चल रही परियोजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत इन दोनों शहरों में 577 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाएं अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं, जबकि इन्हें तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना था।

सैलजा के सवाल के जवाब में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री टोक्हान साहू ने सदन को बताया कि करनाल और फरीदाबाद में कुल 161 परियोजनाएं स्वीकृत की गई थीं। इनमें से 139 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष 22 परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं। इन सभी परियोजनाओं पर कुल 2136 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था, जिसमें से अब तक 1559 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि दोनों शहरों ने मिलकर 980 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का दावा किया था, जिसमें से 921 करोड़ रुपये का उपयोग किया जा चुका है। शेष परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 577 करोड़ रुपये है, जिन्हें पूरा करने के लिए संबंधित कंपनियों को दिसंबर तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विस्तृत आंकड़ों का हवाला देते हुए मंत्री ने बताया कि करनाल में 117 परियोजनाएं स्वीकृत थीं, जिनमें से 105 परियोजनाएं (801 करोड़ रुपये) पूरी हो चुकी हैं, जबकि 12 परियोजनाएं (406 करोड़ रुपये) अभी लंबित हैं। इसके अलावा करनाल स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मिलने वाली 59 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का उपयोग अभी तक नहीं कर पाया है।

फरीदाबाद की स्थिति पर बात करते हुए बताया गया कि यहां 44 में से 34 परियोजनाएं (758 करोड़ रुपये) पूरी की जा चुकी हैं, जबकि 10 परियोजनाएं (171 करोड़ रुपये) अब भी निर्माणाधीन हैं।

सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य केवल फंड जारी करना नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते यह महत्वाकांक्षी योजना अधूरे प्रोजेक्ट्स और देरी की भेंट चढ़ती जा रही है। सैलजा ने केंद्र सरकार से पूछा कि इतनी देरी के बावजूद परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के लिए आखिर कौन से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.