Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन: 11 दिनों में 1048 मामले दर्ज, 2226 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी विशेष अभियान ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के 11वें दिन भी बड़ी सफलता दर्ज की गई। यह 15 दिवसीय अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ का विस्तार है, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थ तस्करी, संगठित अपराध नेटवर्क, अवैध शराब कारोबार, साइबर ठगी और फरार अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना है।

पुलिस ने 11वें दिन राज्यभर में चिन्हित 797 संवेदनशील हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सघन और समन्वित कार्रवाई की। इस दौरान 94 नए आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जिनमें 9 मामले आर्म्स एक्ट के अंतर्गत शामिल हैं। अभियान के दौरान 197 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 44 फरार अपराधी और 10 अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपी शामिल हैं।

हरियाणा पुलिस के अनुसार, 1 दिसंबर से 11 दिसंबर तक अब तक कुल 7,947 हॉटस्पॉट क्षेत्रों की जांच की जा चुकी है। इन कार्रवाइयों के दौरान 1,048 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं और 2,226 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 374 वांछित अपराधी शामिल हैं, जबकि 89 मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं।

अभियान के तहत 29 हिंसक अपराधियों के पासपोर्ट रद्द करने के प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसके अलावा 582 खुफिया सूचनाएं पड़ोसी राज्यों के साथ साझा की गई हैं, ताकि अंतरराज्यीय अपराध नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा जा सके।

बरामदगी के आंकड़े भी अभियान की व्यापकता को दर्शाते हैं। अब तक 77 किलोग्राम से अधिक अफीम की भूसी, 1.477 किलोग्राम हेरोइन और 31 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसके साथ ही 29,561 बोतल अंग्रेजी शराब और करीब 19 लाख 35 हजार 439 रुपये की संदिग्ध अवैध नकदी भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

हरियाणा पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती और सतर्कता के साथ जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सुबह 9 बजे से ड्यूटी के निर्देश, लेकिन 10 में से केवल एक बूथ पर मिला बीएलओ

Summer express, फरीदाबाद I बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों के लिए लगाए गए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की लापरवाही सामने आई है। मतदान केंद्र संख्या 191 से 201 तक बनाए गए 10 मतदान केंद्रों में से केवल मतदान केंद्र संख्या 198 पर ही बीएलओ मौजूद मिले, जबकि बाकी नौ केंद्रों पर...

657 करोड़ रुपये बैंक घोटाला: वरिष्ठ आईएएस प्रदीप कुमार की तलाश तेज, पंकज अग्रवाल निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 657 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सूत्रों के अनुसार, प्रदीप कुमार पिछले तीन दिनों से अपने सरकारी...

स्मार्ट शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम, तकनीक आधारित ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर

Summer express,चंडीगढ़ I देश में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे ने शहरों के सामने यातायात प्रबंधन और शहरी नियोजन की गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। महानगरों से लेकर मध्यम और छोटे शहरों तक फैलते शहरी विस्तार के बीच आधुनिक तकनीक और डेटा आधारित समाधान...

कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री सख्त, जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर चेतावनी

Summer express,राकेश कुमार शर्मा , करनाल। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का निपटारा पूरी पारदर्शिता और तय समय...

गोयल स्वीट्स फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी घटनास्थल पर पहुंचा, पुलिस ने कराई निशानदेही

Summer express,नारायणगढ़। करीब 13 महीने पहले नारायणगढ़ के गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर दिनदहाड़े फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया। जिस बाजार में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसी बाजार में पुलिस ने मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग को हथकड़ी लगाकर ले जाकर घटनास्थल और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.