Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीएसटी चोरी पर वार: हरियाणा सरकार ने लॉन्च किया ‘कर हितैषी’ ऐप

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘कर हितैषी’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से आम नागरिक अब जीएसटी चोरी से जुड़ी शिकायतें सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। इस ऐप की खास बात यह है कि शिकायतकर्ता अपनी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखते हुए फोटो, वीडियो और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में आयोजित एक बैठक के दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग की छह नई ऑनलाइन सेवाओं की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि फर्जी बिलिंग, टैक्स चोरी और गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट जैसी अनियमितताओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और इसमें जनता की भागीदारी अहम भूमिका निभाएगी।

‘कर हितैषी’ ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति फर्जी बिल जारी करने, बिना पंजीकरण कारोबार, बिल न देने, लेन-देन छिपाने और गलत आईटीसी का लाभ लेने जैसी गतिविधियों की शिकायत कर सकता है। ऐप पर भेजी गई जानकारी के आधार पर विभागीय अधिकारी जांच करेंगे और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही सरकार ने व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई प्रक्रियाओं को ऑनलाइन किया है। नई सेवाओं के तहत एथेनॉल, अतिरिक्त न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) और डिनेचर्ड स्प्रिट से जुड़ी अनुमति प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। अब व्यावसायिक इकाइयां एथेनॉल और ईएनए के आयात-निर्यात तथा डिनेचर्ड स्प्रिट के आयात-निर्यात की अनुमति ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पारदर्शी कर व्यवस्था सुनिश्चित करना और ईमानदार करदाताओं को राहत देना है। ‘कर हितैषी’ ऐप और नई डिजिटल सेवाओं से न केवल जीएसटी चोरी पर अंकुश लगेगा, बल्कि राजस्व संग्रह में भी सुधार होगा। सरकार ने जनता से अपील की है कि वे इस ऐप का जिम्मेदारी से उपयोग कर टैक्स चोरी रोकने में सहयोग करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.