Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी दादरी में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज व स्कूल बस की टक्कर, 11वीं की छात्रा की मौत, 18 घायल

Haryana, 14 Decembet-:हरियाणा के चरखी दादरी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दादरी–बिरोहड़ रोड पर गांव भागवी के पास हरियाणा रोडवेज की बस और एक निजी स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद निजी स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक निजी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक छात्रा की पहचान इशिका पुत्री विजय कुमार, कक्षा 11वीं, निवासी चरखी दादरी के रूप में हुई है। हादसे के बाद छात्रा के शव को दादरी के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। निजी स्कूल बस दादरी शहर के आर्यन स्कूल की बताई जा रही है, जो बच्चों को टूर पर प्रतापगढ़ लेकर जा रही थी।हादसे में स्कूल बस में सवार 18 छात्राएं, तीन शिक्षक, रोडवेज बस का चालक व परिचालक, स्कूल बस का चालक और दो अन्य सवारियां घायल हुई हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल के अलावा दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। इसके बाद डीएसपी धीरज कुमार और सीटीएम प्रीती रावल सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली। हादसे की सूचना मिलते ही घायल बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन बना हुआ है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.