Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चार मासूमों की हत्या करने वाली पूनम पर बरोदा पुलिस का शिकंजा

गोहाना। चार मासूम बच्चों की पानी में डुबोकर हत्या करने के सनसनीखेज मामलों में आरोपी पूनम को अब बरोदा थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। पूनम इस समय पानीपत जेल में बंद है। बरोदा पुलिस 16 दिसंबर को उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर हत्या की घटनाओं से जुड़े हर पहलू की गहन जांच करेगी।

पुलिस के अनुसार, एक दिसंबर 2025 को पूनम ने पानीपत के नौल्था गांव में अपने रिश्तेदार की छह वर्षीय बेटी विधि की पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पूछताछ में सामने आया कि पूनम ने इससे पहले भी अलग-अलग समय पर तीन अन्य बच्चों की हत्या की थी।

पूनम ने स्वीकार किया कि अगस्त 2025 में उसने अपने मायके गांव सिवाह में भतीजी जिया को पानी में डुबोकर मार डाला था। इससे पहले 12 जनवरी 2023 को उसने गांव भावड़ में अपने बेटे शुभम और नवीन की भांजी इशिका की भी इसी तरह हत्या की थी। इन घटनाओं के बाद उसने सबूत मिटाने की भी कोशिश की।

मामला उजागर होने पर पूनम के पति नवीन ने बरोदा थाना में हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था। जांच में यह भी सामने आया कि पूनम ने वारदात को अंजाम देने के लिए चचेरे ससुर पाल सिंह के खाली मकान का इस्तेमाल किया। उसी मकान में बने गहरे पानी के टैंक में बच्चों को डुबोकर मारा गया, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस जांच में पता चला है कि टैंक पर भारी कंक्रीट का ढक्कन लगा था, जिसे हटाने के लिए पूनम ने पहले से तैयारी की थी। टैंक और चारदीवारी की ऊंचाई इतनी थी कि बाहर से कुछ दिखाई नहीं देता था, जिससे वह लंबे समय तक बचती रही।

बरोदा थाना प्रभारी धमबीर सिंह ने बताया कि प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूनम से सभी हत्याओं के पीछे के कारण, उसकी मानसिक स्थिति और संभावित अन्य पहलुओं की विस्तार से पूछताछ की जाएगी। यह मामला क्षेत्र में दहशत और सनसनी का कारण बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.