Facebook-f Youtube X-twitter

सिरमौर के पश्मी गांव में छत्रधारी चालदा महासू महाराज का ऐतिहासिक विराजमान, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

Sirmour, Satish Sharma-:हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सीमावर्ती पश्मी गांव के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब छत्रधारी चालदा महासू महाराज ब्रह्म मुहूर्त में विधि-विधान के साथ नए महासू मंदिर में विराजमान हुए। सुबह करीब 4 बजे हुए इस पावन अनुष्ठान के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु गांव में एकत्रित हुए। पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उत्सव का वातावरण देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि छत्रधारी चालदा महासू महाराज अब आगामी एक वर्ष तक पश्मी गांव में विराजमान रहेंगे। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 5 से 6 वर्षों से महाराज के आगमन की प्रतीक्षा की जा रही थी, जो आज पूर्ण हुई। जैसे ही महाराज मंदिर में विराजमान हुए, श्रद्धालुओं ने जयकारों और पारंपरिक देव वाद्य यंत्रों के साथ इस क्षण को अविस्मरणीय बना दिया।

महासू मंदिर के भंडारी रणवीर चौहान ने बताया कि लगभग पांच वर्ष पूर्व देवचिन्ह के रूप में एक घांड्डा (बकरा) पश्मी गांव पहुंचा था, जिससे यह संकेत मिला कि महाराज यहां विराजमान होना चाहते हैं। इसके बाद गांववासियों ने महासू महाराज से अपनी भावना साझा की। भंडारी ने बताया कि प्रारंभ में गांव में पर्याप्त स्थान न होने के कारण आयोजन को लेकर संशय था, लेकिन महाराज की कृपा से परिस्थितियां स्वतः अनुकूल होती चली गईं। महाराज की प्रेरणा से ग्रामीणों ने पहल की और मात्र एक वर्ष के भीतर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महाराज की कृपा से यह छोटा सा गांव आज पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। जिस मंदिर का निर्माण वर्षों से संभव नहीं हो पा रहा था, वह महासू महाराज की कृपा से रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ। श्रद्धालुओं ने इसे देव कृपा का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया।पश्मी गांव पहुंचने से पूर्व छत्रधारी चालदा महासू महाराज का शिलाई मुख्य बाजार में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं स्थानीय विधायक हर्षवर्धन चौहान सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। पारंपरिक रीति-रिवाजों, देव नृत्य और जयकारों के बीच महाराज का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।श्रद्धालुओं का विश्वास है कि महासू महाराज के पश्मी गांव में विराजमान होने से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली आएगी। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और जनसहयोग का भी अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.