Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाहन में सड़क निर्माण को लेकर भाजपा ने कांग्रेस विधायक पर लगाया झूठा श्रेय लेने का आरोप

Nahan, Satish Sharma-:नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र के मौजूदा कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी पर विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधायक ऐसे कार्यों का श्रेय ले रहे हैं, जिनकी स्वीकृति पूर्व भाजपा सरकार और पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल के प्रयासों से मिली थी।

प्रताप ठाकुर ने कहा कि लंबे समय से लंबित सैनवाला–झामेरिया–बोगड़िया कोटला संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल के कार्यकाल में प्राप्त हुई थी। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 6.97 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है, लेकिन मौजूदा विधायक इस परियोजना को अपनी उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि इसमें उनका कोई योगदान नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक अपने कार्यकाल में कोई नए विकास कार्य नहीं करवा पा रहे हैं और पूर्व सरकार के दौरान स्वीकृत व शुरू की गई परियोजनाओं का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। प्रताप ठाकुर ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक के समय कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शुरू किए गए थे, जिनका लाभ आज जनता को मिल रहा है।

भाजपा नेता ने नाहन बाईपास रोड का भी जिक्र करते हुए कहा कि बिरोजा फैक्ट्री नाहन से सब्जी मंडी तक बन रहा बाईपास रोड भी पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल के प्रयासों का परिणाम है, लेकिन मौजूदा विधायक इसे भी अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश कर रहे हैं।भाजपा का कहना है कि जनता को गुमराह करने के बजाय कांग्रेस विधायक को अपने कार्यकाल में नए विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। पार्टी ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भाजपा जनता के सामने तथ्यों के साथ सच्चाई रखती रहेगी और झूठे दावों का विरोध करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...

पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पलवल में गुरुवार को पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री हरियाणा गौरव गौतम ने जिला पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा...

पंजोखरा साहिब विवाद में वायरल वीडियो से बढ़ा रोष,कार्रवाई की मांग तेज

Summer express/अंबाला-: पंजोखरा साहिब विवाद मामले में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगत में रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी एक सिख युवक के ऊपर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है, जबकि मौके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.