Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी में सीएम नायब सैनी की विकास रैली, जिला बनने पर बड़ा फैसला आज

हांसी  | हांसी को पूर्ण जिला बनाए जाने की वर्षों पुरानी मांग पर आज बड़ा फैसला हो सकता है। विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पहली बार हांसी पहुंच रहे हैं, जहां वह विकास रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली नई ऑटो मार्केट में आयोजित होगी। माना जा रहा है कि इसी मंच से मुख्यमंत्री हांसी को जिला बनाने के अपने वादे पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने 17 अगस्त 2024 को अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली के दौरान हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि चुनाव जीतने के बाद हांसी में डीसी बैठाया जाएगा। तब से ही क्षेत्र में जिला बनने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रैली को लेकर हांसी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों की निगाहें मुख्यमंत्री के संबोधन पर टिकी हुई हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त महेंद्र पाल ने कार्यक्रम स्थल पर धारा 163 लागू की है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, वॉच टावर लगाए गए हैं। क्विक रिस्पॉन्स टीम, रिजर्व फोर्स, महिला पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की गई है।

12 साल पुरानी है जिला बनाने की मांग

हांसी को जिला बनाने की मांग पहली बार जून 2013 में ‘हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति’ ने उठाई थी। वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हांसी को पुलिस जिला का दर्जा दिया था, जिसके बाद यहां पुलिस अधीक्षक तैनात हैं। हालांकि अब भी पूर्ण राजस्व जिला बनने का इंतजार बना हुआ है।

जिला गठन पर अटकलें बरकरार

कानूनी व राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिला गठन से पहले व्यापक प्रशासनिक बदलाव जरूरी होंगे। इससे भिवानी जिले का बवानीखेड़ा, सिवानी और आदमपुर जैसे क्षेत्र भी प्रभावित हो सकते हैं। 2026 में प्रस्तावित जनगणना और उसके बाद परिसीमन को भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। ऐसे में फिलहाल डीसी को सप्ताह में एक-दो दिन हांसी में बैठाने का विकल्प अपनाया जा सकता है, जिससे मुख्यमंत्री का वादा भी पूरा हो जाए और जिला गठन की बाधाएं भी न आएं।

77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं

मुख्यमंत्री नायब सैनी रैली के दौरान करीब 77 करोड़ रुपये की तीन बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 61.44 करोड़ रुपये की लागत से बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए जल प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास, ढंढेरी (7.42 करोड़) और लोहारी राघो (8.44 करोड़) गांव में 33 केवी बिजली सब-स्टेशन का उद्घाटन शामिल है।

अन्य प्रमुख मांगें भी रहेंगी सामने

रैली में जिला मुख्यालय के साथ-साथ बस अड्डे के पुनरोद्धार, नागरिक अस्पताल को 100 बेड का करने, आठ एकड़ में स्टेडियम निर्माण, बहुतकनीकी संस्थान खोलने और भिवानी रोड से गीता चौक तक साउथ बाईपास जैसी मांगें भी उठाई जाएंगी।

हांसी विधायक विनोद भयाना ने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरे शहर को सजाया गया है और लोगों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.