Facebook-f Youtube X-twitter

छेड़छाड़ केस में हाईकोर्ट सख्त, मंत्री विज समेत अधिकारियों को नोटिस

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अंबाला में युवती से छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों को गंजा कर बाजार में घुमाने की घटना को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, अंबाला के पुलिस अधीक्षक सहित पांच अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई कोर्ट द्वारा मामले की सुनवाई के दौरान की गई।

यह मामला दो दिन पहले हाईकोर्ट में पहुंचा था, लेकिन उस समय नोटिस जारी नहीं हो सका था। बुधवार को दोबारा सुनवाई के बाद कोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब तलब करते हुए नोटिस जारी कर दिए।

क्या है पूरा मामला

26 नवंबर को अंबाला कैंट क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास एक युवती से छेड़छाड़, अभद्र भाषा के इस्तेमाल और धमकी देने का मामला सामने आया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 28 नवंबर को कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों, मुकुल, लव, संदीप, शुभम और राहुल, को गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को सबक सिखाने के उद्देश्य से उनके सिर मुंडवा दिए और उन्हें पैदल ही वारदात स्थल व बाजारों में घुमाया। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते हुए भी नजर आए।

पीड़िता के आरोप

पीड़िता, जो अंबाला कैंट के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की रहने वाली है, ने बताया कि वह रोजाना कंप्यूटर कोर्स के लिए राय मार्केट जाती थी। रास्ते में एक युवक उसका पीछा करता और छेड़छाड़ करता था। 26 नवंबर को सब्जी मंडी के पास आरोपी ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और फिर छेड़खानी शुरू कर दी।

पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और बाद में अन्य युवकों के साथ मिलकर उसके भाई और माता-पिता से मारपीट की। नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान भी परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

अनिल विज ने SHO को लगाई थी फटकार

मामले के सामने आने के बाद हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट थाना प्रभारी को तलब कर कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि उनके शहर में महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लड़कियों को बेखौफ आना-जाना चाहिए।

अब इसी मामले में आरोपियों के साथ की गई पुलिस कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले पर जवाब मांगा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.