Facebook-f Youtube X-twitter

सरकारी मंच का राजनीतिक उपयोग दुर्भाग्यपूर्ण, नशे जैसे मुद्दे पर भी कांग्रेस कर रही राजनीति : भाजपा

Shimla, Sanju-:भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हिमाचल प्रदेश के आधिकारिक फेसबुक पेज पर की गई एक पोस्ट को लेकर कांग्रेस सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक सरकारी और संवैधानिक विभाग का इस तरह राजनीतिक दल विशेष के समर्थन या विरोध में पोस्ट करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह प्रशासनिक मर्यादाओं का भी खुला उल्लंघन है। सरकारी विभागों का दायित्व जनता तक सूचनाएं पहुंचाना है, न कि सत्ताधारी पार्टी का प्रचार मंच बनना।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि हमीरपुर में आयोजित चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन से संबंधित पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी पर सीधा राजनीतिक हमला किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार नशे जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को भी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। भाजपा का मानना है कि नशे के खिलाफ वास्तविक और ठोस कार्रवाई के बजाय कांग्रेस केवल दिखावटी आयोजनों के जरिए अपनी छवि सुधारने का प्रयास कर रही है।प्रदेश प्रवक्ता ने याद दिलाया कि विधानसभा में सर्वसम्मति से यह तय हुआ था कि नशे के खिलाफ सभी राजनीतिक दल मिलकर काम करेंगे। इसके बावजूद सरकारी कार्यक्रमों में कांग्रेस पार्टी के झंडे और बैनर लगाए जाना उस सर्वदलीय सहमति का अपमान है। उन्होंने कहा कि इससे पहले धर्मशाला में भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिधि एक मंच पर नशे के विरोध में एकजुट नजर आए थे, लेकिन अब सरकार उस साझा संकल्प से पीछे हटती दिखाई दे रही है।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई राजनीति से ऊपर उठकर लड़ी जानी चाहिए, जिसमें सभी दलों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी हो। लेकिन कांग्रेस सरकार इस गंभीर अभियान का भी “राजनीतिकरण” कर रही है, जिससे जनता में गलत संदेश जा रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि नशे के बड़े सौदागर आज भी क्यों खुले घूम रहे हैं, जबकि केवल छोटी मछलियों पर कार्रवाई कर वाहवाही लूटी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक बड़े तस्करों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक नशे के खिलाफ लड़ाई प्रभावी नहीं हो सकती। भाजपा ने सरकार से मांग की कि सरकारी विभागों का दुरुपयोग बंद किया जाए और नशे के कारोबार पर निष्पक्ष व कठोर कार्रवाई की जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.