Facebook-f Youtube X-twitter

समोह गांव में पशुशाला में भीषण आग, समय रहते पशु सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

Bilaspur, Subhash,-:झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत समोह में सोमवार सुबह एक पशुशाला में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब सात बजे लगी इस आग ने कुछ ही देर में पशुशाला को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पशुशाला देखते ही देखते जलकर राख हो गई। हालांकि समय रहते पशुओं को बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जानी क्षति नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी देते हुए पशुशाला मालिक राहुल चौधरी पुत्र नंदलाल चौधरी ने बताया कि सुबह के समय उन्हें दुकान के पीछे बने कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पशुशाला को पूरी तरह घेर लिया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पशुशाला में रखा चारा, लकड़ी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग झंडूता की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी राजेश ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग पास में स्थित टायर पंचर की दुकान और आसपास के रिहायशी मकानों तक फैल सकती थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस आगजनी में पशुशाला पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से भी नुकसान का आकलन किए जाने की बात कही जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में आग से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.