Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भट्टाकुफर मार्ग पर धंसाव मामले में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी

पाइप लीकेज को बताया मुख्य कारण,प्रशासन ने मांगा निर्माण कंपनी से रिकॉर्ड

Shimla, Sanju-:राजधानी शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र में सड़क किनारे गड्ढा पड़ने की घटना को लेकर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट उपायुक्त अनुपम कश्यप को सौंप दी है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि 22 नवंबर 2025 को भट्टाकुफर मार्ग पर 2.2 मीटर लंबा, 1.5 मीटर चौड़ा तथा लगभग 4 मीटर गहरे गड्ढे का सर्वेक्षण किया गया था।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना का मुख्य कारण दो पानी की पाइपों में हुई लीकेज को बताया गया है।इसके अतिरिक्त मानव जनित कारणों में टनल निर्माण के दौरान उत्पन्न कंपन (वाइब्रेशन) तथा अन्य द्वितीयक कारकों को भी जिम्मेदार माना गया है। रिपोर्ट में टनल निर्माण के लिए ब्लास्टिंग गतिविधियों को पूरी तरह से बंद करने का सुझाव दिया गया है, हालांकि मैनुअल तरीके से निर्माण कार्य जारी रखने पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टनल निर्माण कर रही कंपनी के प्रतिनिधियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मार्च 2024 में टनल निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व किए गए सर्वेक्षण से संबंधित सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड प्रशासन को उपलब्ध कराए जाएं।इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान जिला प्रशासन के साथ किए गए पत्राचार, दिए गए सुझावों तथा उनके क्रियान्वयन से जुड़ी पूरी जानकारी भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम जनता की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि फोरलेन निर्माण कार्य के चलते टनल क्षेत्र के आसपास बने कई मकानों में दरारें आ चुकी हैं, जिसका निरीक्षण जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं किया गया है। हालांकि निर्माण कार्य कर रही कंपनी द्वारा ऐसे मकानों के नुकसान का आकलन किया जाएगा, लेकिन प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा।उन्होंने यह भी बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा लीकेज वाली पाइपों की तुरंत मरम्मत कर दी गई है। वहां रिड्यूसर लगे होने के कारण लीकेज की समस्या उत्पन्न हुई थी। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग से भी रिपोर्ट मांगी है, जिसमें टनल निर्माण से प्रभावित क्षेत्र में भूमि के नीचे बिछी पाइप लाइनों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में सूने घर को बनाया निशाना, ताले तोड़कर गहने और नकदी चोरी

Summer express, लुधियाना | शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में घर के सदस्यों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने मकान का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच...

डिजिटल अरेस्ट और डीपफेक पर सख्त कानून की तैयारी, संसद में जल्द आ सकता है नया विधेयक

Summer express, नई दिल्ली | देश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट और एआई आधारित डीपफेक मामलों पर केंद्र सरकार सख्त कानून लाने की तैयारी में है। सरकार संसद के मौजूदा सत्र में एक नया विधेयक पेश कर सकती है, जिसमें डिजिटल अरेस्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किए गए डीपफेक कंटेंट को...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

सिरसा में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पढ़ाई के दबाव में होने की आशंका

Summer express, सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रामनगरिया क्षेत्र में 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र पिछले कुछ समय से पढ़ाई को...

बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, HVPNL का XEN ₹30 हजार लेते गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद | हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के कार्यकारी अभियंता (XEN) दीपक गर्ग को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत मांगने...

फरीदाबाद में बारिश के बीच मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबने से महिला की मौत

Summer express, फरीदाबाद | लगातार हो रही बारिश के बीच फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबुआ थाना क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी में  एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय छज्जे पर मौजूद 28 वर्षीय महिला उसके साथ नीचे गिर गई और मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.