Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी बनेगा 23वां जिला: सीएम सैनी की विकास रैली की बड़ी घोषणा

हांसी  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी में आयोजित विशाल विकास रैली के दौरान क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की औपचारिक घोषणा की। वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा किए जाने के इस ऐलान के बाद हांसी और आसपास के इलाकों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री के इस फैसले को क्षेत्र के प्रशासनिक और विकासात्मक भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है।

विकास रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने 77 करोड़ रुपये से अधिक लागत की तीन प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य हांसी क्षेत्र में जल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, जिससे आमजन, किसानों और उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने 61 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए प्रस्तावित जल प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास किया। इस योजना के पूरा होने से हांसी शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बेहतर होगी। इसके साथ ही ढंढेरी गांव में 7.42 करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केवी बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन किया गया।

इसके अलावा लोहारी राघो गांव में 8 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से तैयार 33 केवी क्षमता वाले बिजली सब स्टेशन का भी लोकार्पण किया गया। इन दोनों सब स्टेशनों के चालू होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति मजबूत होगी और कटौती की समस्या से राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 अगस्त 2024 को अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली के दौरान हांसी को पूर्ण जिला बनाने का वादा किया था। हांसी को जिला बनाने की मांग पिछले 12 वर्षों से उठती रही है। वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हांसी को पुलिस जिला घोषित किया था, जिसके बाद यहां पुलिस अधीक्षक की तैनाती हुई, लेकिन पूर्ण राजस्व जिला बनने की मांग लंबित थी।

इस मौके पर सफीदो विधायक रामकुमार गौतम ने भी संबोधन में कहा कि उन्होंने कभी किसी समाज के खिलाफ नहीं सोचा और वे जातिवाद फैलाने वालों के खिलाफ हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी बिना भेदभाव के सबका विकास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के साथ ही हांसी को जिला बनाए जाने की दिशा में अब औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और विकास को नई गति मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.