Facebook-f Youtube X-twitter

HGTU ने सरकारी स्कूलों के CBSE में परिवर्तन का किया समर्थन, पर पुनः परीक्षा को बताया अनुचित

Shimla, 16 December-:हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान  वीरेंद्र सिंह चौहान ने प्रदेश के विद्यालयों को CBSE बोर्ड से जोड़ने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे।

वर्तमान शिक्षकों को ही CBSE स्कूलों में मौका देने की मांग

हालांकि, CBSE से संबद्ध होने वाले विद्यालयों में शिक्षकों के लिए प्रस्तावित चयन परीक्षा को लेकर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की है।  चौहान ने स्पष्ट कहा कि वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को ही उन्हीं विद्यालयों में पढ़ाने का अवसर दिया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की पुनः चयन परीक्षा आयोजित करना अनुचित है। ऐसा करने से यह गलत संदेश जाएगा कि वर्तमान शिक्षक अयोग्य हैं, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है।उन्होंने कहा कि राज्य बोर्ड और CBSE—दोनों में NCERT का समान पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है और नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षाएं भी ‘कॉम्पिटेंसी बेस्ड’ ढांचे पर आधारित हैं। राज्य के शिक्षक पहले ही सरकारी नियमों के अनुसार चयनित हैं। उन्होंने स्नातक या स्नातकोत्तर शिक्षा, बी.एड., टीईटी और चयन आयोग की कठिन परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। वर्षों के अनुभव के बाद दोबारा परीक्षा लेना शिक्षकों के मनोबल को तोड़ने वाला कदम होगा।

चौहान ने यह भी कहा कि जिन स्कूलों को CBSE में बदला जा रहा है, वहां आज अच्छी छात्र संख्या और उत्कृष्ट परिणाम वर्तमान शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम हैं। अतिरिक्त कक्षाएं लेना, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देना और निरंतर मार्गदर्शन देना—यह सब शिक्षकों की निष्ठा को दर्शाता है।उन्होंने सवाल उठाया कि यदि दक्षता की जांच आवश्यक है, तो परीक्षा केवल शिक्षकों के लिए ही क्यों? CBSE स्कूलों में क्लर्क, लैब सहायक और अन्य कर्मचारी भी कार्यरत होंगे। केवल शिक्षकों को ही परीक्षा के दायरे में लाना भेदभावपूर्ण है।

शिक्षकों के लिए प्रस्तावित परीक्षा वापस लेने की  मांग

राज्य अध्यापक संघ ने सुझाव दिया कि यदि किसी प्रकार का मूल्यांकन आवश्यक है तो पिछले 10–15 वर्षों के शैक्षणिक परिणामों को आधार बनाया जाए, क्योंकि विद्यार्थियों का प्रदर्शन ही शिक्षक की वास्तविक योग्यता का प्रमाण होता है। चौहान ने निजी CBSE स्कूलों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां शिक्षकों की क्षमता पर भरोसा किया जाता है और किसी प्रकार की चयन परीक्षा नहीं होती, फिर भी परिणाम उत्कृष्ट रहते हैं। संघ ने सरकार से मांग की कि प्रस्तावित चयन परीक्षा को तुरंत वापस लिया जाए और वर्तमान अनुभवी शिक्षकों को उनके पदों पर बने रहने दिया जाए, ताकि स्कूलों में अव्यवस्था न फैले, शिक्षकों में असंतोष न बढ़े और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं के ऐतिहासिक चैहड़ दंगल में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अहम घोषणाएं

Summer express/ बिलासपुर-: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के प्रसिद्ध चैहड़ दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी:बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

Summer express/करनाल,: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा...

हरियाणा में तह-बाजारी दुकानदारों को मिला मालिकाना हक

Summer express,अंबाला— हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से तह-बाजारी दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। स्वामित्व योजना के तहत अम्बाला छावनी के कई दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल गया है और रजिस्ट्रियां भी पूरी कर दी गई हैं। इस कदम से वर्षों से किराए पर दुकान...

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.