Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माता श्री नैना देवी के दरबार में मास्टर सलीम ने बांधा समां, युवाओं को नशे से दूर रखने की की प्रार्थना

Bilaspur, Subhash-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री नैना देवी के पावन दरबार में बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का विशेष संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सलीम ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर हाजिरी लगाई और पूरे श्रद्धाभाव के साथ माता का गुणगान किया। मास्टर सलीम के भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया और श्रद्धालु देर तक माता रानी के जयकारे लगाते रहे।

दरबार में प्रस्तुत किए गए भजनों के माध्यम से मास्टर सलीम ने माता रानी की महिमा का बखान किया। उनकी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु झूमते नजर आए और कई भक्त भावविभोर होकर माता के चरणों में नतमस्तक हो गए।

इस अवसर पर मास्टर सलीम ने समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं में फैल रहे चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों को लेकर चिंता जताई। मास्टर सलीम ने कहा कि नशा आज युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।उन्होंने माता श्री नैना देवी से प्रार्थना की कि देश और प्रदेश के युवाओं को सद्बुद्धि प्रदान करें, ताकि वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक कार्यों की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने यह भी कहा कि युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है और यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे तो समाज स्वतः ही प्रगति करेगा।माता के दरबार में मास्टर सलीम की भक्ति प्रस्तुति ने न केवल श्रद्धालुओं के मन को शांति दी, बल्कि समाज को नशे के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश भी दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिर्फ कर्ज लौटाने की मांग करना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, धारा 306 नहीं लगेगी: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए कर्ज की वापसी के लिए बार-बार मांग करना मात्र उसका वैध अधिकार है। इसे अपने-आप आत्महत्या के लिए मजबूर करना (अबेटमेंट आफ सुसाइड) नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि...

मोटर दुर्घटना मामलों में उचित मुआवजा वास्तविक आर्थिक नुकसान के अनुरूप होना चाहिए : हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मोटर दुर्घटना मामलों में दिया जाने वाला उचित मुआवजा (जस्ट कंपेनसेशन) ऐसा होना चाहिए जो मृतक के आश्रितों को हुई वास्तविक आर्थिक क्षति का निष्पक्ष और न्यायसंगत प्रतिबिंब हो। अदालत ने कहा कि मुआवजा न तो ऐसा होना चाहिए...

5 अगस्त की बैठक पर टिकी शिक्षकों की निगाहें, अधिसूचना तक खत्म नहीं होगा क्रमिक अनशन

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेशभर के शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। शिमला में पिछले पांच दिनों से प्राथमिक शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे हैं और उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर...

अंबाला मंडल की नई उपलब्धि, पहली बार पंपोर के लिए भेजा गया चावल का वैगन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार जम्मू-कश्मीर के पंपोर के लिए निजी पार्टी के खाद्यान्न (चावल) का सफलतापूर्वक लदान किया है। यह पहल न केवल रेलवे की माल ढुलाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में अहम...

ई-दिशा केंद्र का औचक निरीक्षण, डीसी ने सेवाओं और सुविधाओं का लिया जायजा  

Summer express, फतेहाबाद। आमजन को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध नागरिक सेवाओं, मूलभूत सुविधाओं और कार्यालय की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.