Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला के छात्र अनुज ने राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में रचा इतिहास, राष्ट्रपति से मिला प्रथम पुरस्कार

Ambala, 17 December-:अंबाला के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब शहर के होनहार छात्र अनुज ने राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर देश का नाम रोशन किया। अपनी इस उपलब्धि के लिए अनुज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कार प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति से सम्मान मिलने के बाद जब अनुज अंबाला वापस पहुंचे, तो स्कूल परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया।

अनुज अंबाला के एक निजी स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है और पिछले तीन वर्षों से पेंटिंग के क्षेत्र में लगातार मेहनत कर रहा है। बीते एक साल से वह स्कूल में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक गुरु मोहन धीमान से पेंटिंग की बारीकियां सीख रहा था। करीब एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद अनुज ने प्रतियोगिता के लिए अपनी पेंटिंग तैयार की, जिसने निर्णायकों को प्रभावित करते हुए उन्हें पहला पुरस्कार दिलाया।

स्कूल पहुंचने पर अनुज का स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और सहपाठियों ने तालियों और फूलों के साथ स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में अनुज ने कहा कि राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है और यह पल वह कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने बताया कि आगे भी वह और अधिक मेहनत कर देश के लिए और पदक जीतना चाहते हैं। वहीं, अनुज के पिता ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और शहर के लिए गर्व का विषय है।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने अनुज की सफलता की सराहना करते हुए बड़ा ऐलान किया। प्रबंधन की ओर से घोषणा की गई कि अनुज की अगले शैक्षणिक सत्र की पूरी फीस माफ की जाएगी। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि वे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा ऐसे कदम उठाते रहते हैं और इससे पहले भी कई छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं।प्रधानाचार्य ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी स्कूल के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अंबाला का नाम रोशन करते रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्कूटी छोड़ने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, करनाल में हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल | हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर स्कूटी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक...

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.