Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन:हरियाणा पुलिस का  एक्शन, अपराध और नशे पर निर्णायक प्रहार

Haryana, 17 December-:हरियाणा में अपराध, नशा तस्करी और संगठित गिरोहों के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अभियान के 16वें दिन पुलिस ने राज्यभर में एक साथ 760 चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी कर अपराधियों के नेटवर्क को गहरी चोट पहुंचाई। जुआ, अवैध शराब, नशा तस्करी और हथियारों के अवैध कारोबार में संलिप्त ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई को नकद बरामदगी के लिहाज से एक दिन का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है।

खुफिया इनपुट के आधार पर की गई इस सघन कार्रवाई में पुलिस ने 42 नए आपराधिक मामले दर्ज किए, जिनमें 6 केस अवैध हथियारों से जुड़े हैं। ऑपरेशन के दौरान कुल 114 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 36 फरार और हिंसक अपराधी शामिल हैं। यह अभियान केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अपराधियों के आर्थिक और तकनीकी ढांचे को भी निशाने पर लिया गया।गुरुग्राम पुलिस को सबसे बड़ी सफलता मिली, जहां से ₹49.50 लाख नकद बरामद किए गए। पूरे प्रदेश में कुल ₹49.65 लाख की नकदी जब्त की गई, जो अपराध से अर्जित अवैध धन पर बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

हाई-टेक उपकरण और हथियार जब्त

पलवल जिले में पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से वेव ब्लॉकर (जैमर), जीपीएस डिटेक्टर, पेपर स्प्रे, लूटी गई कारें, चाकू, मैगजीन, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए। ये बरामदगी संगठित अपराधियों की सुनियोजित साजिशों की ओर इशारा करती हैं।

नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार

ऑपरेशन के तहत नशा तस्करी पर भी बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 4.6 किलोग्राम गांजा, 19.85 ग्राम हेरोइन, 120 ग्राम स्मैक, 492 देसी शराब की बोतलें और 53 लीटर अवैध शराब जब्त की। अकेले फरीदाबाद जिले से 4.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। हथियारों की जब्ती में 5 देसी कट्टे, 4 पिस्टल और 91 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

अंतरराज्यीय अपराध और साइबर मोर्चा

अभियान के दौरान 7 लुकआउट सर्कुलर जारी किए गए और 3 आरोपियों के पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश की गई। साइबर अपराधों पर कार्रवाई करते हुए हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज 291 शिकायतों में से ₹88.27 लाख की ठगी की रकम फ्रीज की गई। 22 साइबर अपराधी गिरफ्तार कर ₹10.10 लाख पीड़ितों को रिफंड कराए गए।हरियाणा पुलिस का यह अभियान न केवल अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश है, बल्कि राज्य को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब की 40 लाख महिलाओं के खातों में आज आएंगे रुपये

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया जारी है। 1 अगस्त को पंजाब की 40 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये जमा होंगे। सरकार की योजना के अनुसार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता...

राजस्थान के आठ नवगठित जिलों में भी खुलेंगी स्थायी लोक अदालतें

एजेंसी | जयपुरराजस्थान सरकार ने राज्य के आठ नवगठित जिलों में स्थायी लोक अदालतें स्थापित करने को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वीकृति के बाद इन जिलों के लोगों को छोटे और सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान के लिए दूर के जिला मुख्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकार का...

सीएम धामी ने उत्तराखंड को दी 676 करोड़ की सौगात

एजेंसी | देहरादूनउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास के लिए करीब 676 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में शहरी सुविधाओं, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक आधुनिक सुविधाएं...

सबसे शिक्षित सीएम हैं डॉ. मोहन यादव

एजेंसी | भोपाल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर जारी एक सूची में शीर्ष स्थान का दावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शैक्षणिक योग्यता के मामले में देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे बताया गया है। एक हालिया सूची में उन्हें सबसे अधिक शिक्षित मुख्यमंत्रियों में शीर्ष स्थान दिया गया है।उपलब्ध जानकारी के...

महाराष्ट्र में 4 मंजिला इमारत ढही, नौ की मौत

एजेंसी | मुंबईमहाराष्ट्र के भिवंडी में शुक्रवार को एक चार मंजिला आवासीय इमारत का हिस्सा ढहने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद मलबे में चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, इमारत में मरम्मत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.