Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एमडीयू में सनसनी: बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो से हमला करने पहुंचे बदमाश, छात्रों ने खदेड़ा

Haryana, 17 December-:महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो में सवार बदमाश एक छात्र पर हमला करने के इरादे से परिसर में घुस आए। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। इससे पहले वे एमडीयू में एक छात्र पर सरेआम गोलियां चलाने के मामले में जेल जा चुके थे।

जानकारी के अनुसार, जमानत पर रिहा होने के बाद बदमाश दोबारा उसी छात्र को निशाना बनाने की फिराक में एमडीयू पहुंचे। हालांकि, परिसर में मौजूद छात्रों की भारी भीड़ और सतर्कता के चलते वे अपनी वारदात को अंजाम नहीं दे सके। बदमाशों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते ही छात्रों ने उनका विरोध किया और उन्हें दौड़ा लिया। हालात बिगड़ते देख आरोपी मौके से भागने लगे।भागते समय बदमाशों ने लापरवाही से गाड़ी दौड़ाई, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में खड़ी शिक्षकों और छात्रों की कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान कुछ समय के लिए परिसर में दहशत का माहौल बना रहा और छात्र-छात्राओं में भय व्याप्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

छात्रों का आरोप है कि इतनी बड़ी और गंभीर घटना के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान या सख्त कदम सामने नहीं आया है। प्रशासन की चुप्पी को लेकर छात्रों और शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और भी गंभीर रूप ले सकती हैं।गौरतलब है कि एमडीयू के इतिहास में यह पहला मामला बताया जा रहा है, जब बाहरी बदमाश बुलेट प्रूफ वाहन लेकर खुलेआम विश्वविद्यालय परिसर में हमला करने पहुंचे हों। इस घटना ने एमडीयू की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस व प्रशासन की भूमिका को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सबसे शिक्षित सीएम हैं डॉ. मोहन यादव

एजेंसी | भोपाल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर जारी एक सूची में शीर्ष स्थान का दावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शैक्षणिक योग्यता के मामले में देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे बताया गया है। एक हालिया सूची में उन्हें सबसे अधिक शिक्षित मुख्यमंत्रियों में शीर्ष स्थान दिया गया है।उपलब्ध जानकारी के...

महाराष्ट्र में 4 मंजिला इमारत ढही, नौ की मौत

एजेंसी | मुंबईमहाराष्ट्र के भिवंडी में शुक्रवार को एक चार मंजिला आवासीय इमारत का हिस्सा ढहने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद मलबे में चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, इमारत में मरम्मत...

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सरकारी कॉलेज जाडला में पौधरोपण अभियान

जगदीश लाल| नवांशहरसमर न्यूजविश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं हरित भविष्य का संदेश देते हुए एसकेटी प्लांटेशन टीम ने सरकारी कॉलेज जाडला में एवं कॉलेज के आस पास पौधारोपण अभियान चलाया। टीम के सक्रिय सदस्य हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान कॉलेज परिसर एवं...

नवांशहर में सफाई सेवकों ने दी शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि

जगदीश लाल| नवांशहरसफाई सेवक यूनियन नवांशहर ने आज की हड़ताल शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित की। इस मौके पर नगर परिषद नवांशहर में धरने पर बैठे सफाई सेवकों ने शहीद उधम सिंह की तस्वीर पर फूल चढ़ाए।इस मौके पर इफ्टू के स्टेट प्रेस सेक्रेटरी जसबीर दीप, जिला सेक्रेटरी परवीन कुमार निराला, म्युनिसिपल...

पंजाब सीमा पर तस्करी रोकने के लिए हवाई नाके, बढ़ाई निगरानी

समर न्यूज | चंडीगढ़पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी की बढ़ती कोशिशों के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र में निगरानी का तरीका बदल दिया है। जमीन पर नाके लगाने के साथ अब ‘हवाई नाकों’ के जरिए आसमान से होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने पर जोर है।पंजाब पुलिस व...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.