Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोहरे और शीतलहर के बीच बदला हिमाचल का मौसम, मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट

Shimla, 17 December-:हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर इन दिनों दो अलग-अलग रूपों में नजर आ रहे हैं। एक ओर राज्य के मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में घने कोहरे का असर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने मैदानी जिलों और निचले इलाकों के लिए अगले तीन दिनों तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर महज 50 मीटर तक सिमट गई। इससे सुबह और देर रात के समय वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी जिले में भी हल्का कोहरा दर्ज किया गया, हालांकि वहां दृश्यता पर इसका प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। राज्य के 12 मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह ठिठुर गया है। ठंड के चलते लोग दिनभर घरों में रहने को मजबूर हैं।राजधानी शिमला में मौसम का मिजाज इस बार कुछ अलग नजर आ रहा है। दिसंबर माह में लगातार दूसरे दिन शिमला का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 34 वर्षों में यह पहली बार है जब दिसंबर में शिमला की रातें इतनी गर्म रही हैं। आमतौर पर इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर अब तक व्यापक बर्फबारी न होने के कारण ठंडी हवाओं का असर कमजोर पड़ा है। सामान्य तौर पर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने से मैदानी क्षेत्रों और शिमला में सर्द हवाएं तेज हो जाती हैं, लेकिन इस बार बर्फबारी का इंतजार लंबा खिंचता दिख रहा है। इसका सीधा असर पर्यटन उद्योग पर भी पड़ रहा है। बर्फ न होने से पर्यटक कम पहुंच रहे हैं, जिससे होटल और पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। यदि कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया, तो फिलहाल ठंड से राहत बनी रहने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...

धर्मशाला डिपो को मिली पांच नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सफर

Summer express/धर्मशाला, राहुल- :हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो के बेड़े में पांच नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति और संचालन संबंधी निर्देश मिलने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.