Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विकास, खेल और रोजगार पर फोकस: घुमारवीं में मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान

घुमारवीं में 69 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Bilaspur, Subhash-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बिलासपुर जिला के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में करीब 69 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से चंडीगढ़ फ्लाइट के माध्यम से पहुंचे, जहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा एम्स अस्पताल बिलासपुर के हेलीपैड पर उतरे। इसके पश्चात वह सड़क मार्ग से घुमारवीं पहुंचे। दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री ने घुमारवीं में 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय खेल परिसर की आधारशिला रखकर की। इस खेल परिसर में बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती और रेसलिंग सहित कई खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिसर युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगा और इसका निर्माण आगामी दो वर्षों में पूरा किया जाएगा।इसके बाद मुख्यमंत्री ने 4.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए पुलिस थाना घुमारवीं का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुलिस स्टेशन रेजिडेंशियल क्वार्टर की आधारशिला भी रखी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री घुमारवीं बस स्टैंड पहुंचे, जहां उन्होंने 6.13 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड होने वाली 7 किलोमीटर लंबी अमरपुर-हड़सर-डाहड-जमन-घुमारवीं सड़क की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम सीर खड्ड पुल पर हुआ, जहां उन्होंने 34.95 करोड़ रुपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबी घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई सड़क के उच्चीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 3.67 करोड़ रुपये की लागत से सीर खड्ड में निर्मित वर्षा जल संग्रहण परियोजना (चेक डैम) का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा बाड़ी मझेड़वां में 6.80 करोड़ रुपये की लागत से सीर खड्ड के ऊपर बनने वाले 68 मीटर लंबे जीप योग्य स्पैन पुल की आधारशिला भी रखी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यदि यह योजना बंद होती है तो इसका सबसे अधिक नुकसान हिमाचल प्रदेश को होगा।इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, खेल मंत्री यादविंदर गोमा सहित जिला के पूर्व विधायक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...

धर्मशाला डिपो को मिली पांच नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सफर

Summer express/धर्मशाला, राहुल- :हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो के बेड़े में पांच नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति और संचालन संबंधी निर्देश मिलने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.