Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मांगें नहीं मानी तो सचिवालय घेरेंगे पेंशनर्स, आंदोलन होगा और तेज 

Dharamshala, Rahul-:हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति में सरकार की कथित उदासीनता को लेकर भारी रोष देखने को मिल रहा है। विधानसभा के शीत सत्र के दौरान किए गए वायदे के बावजूद पेंशनर्स संग वार्ता न बुलाने पर समिति ने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है। पेंशनर्स दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की।

समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सरकार ने समय रहते पेंशनर्स की जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो बजट सत्र के दौरान शिमला में सचिवालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी यदि कोई समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।संयुक्त संघर्ष समिति एवं राज्य पेंशनर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 28 नवंबर को विधानसभा तपोवन धर्मशाला में पेंशनर्स के साथ वार्ता का जो आश्वासन दिया था, उससे सरकार पीछे हटती नजर आ रही है। पेंशनर्स दिवस से पहले वार्ता न बुलाना सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स को अभी तक संशोधित ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और लीव इनकैशमेंट का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत केवल 50 हजार रुपये की एक किश्त ही दी गई है, जबकि शेष चार से पांच लाख रुपये से अधिक की राशि अब भी लंबित है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनर्स को तो यह किश्त भी नहीं मिली है।

सुरेश ठाकुर ने बताया कि महंगाई राहत भत्ते की 142 माह की बकाया राशि और 13 प्रतिशत डीआर अब तक जारी नहीं किया गया है। जुलाई 2023 से केंद्र की तर्ज पर 4 प्रतिशत डीआर देय था, लेकिन राज्य सरकार ने इसे घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया, जिससे पेंशनर्स में गहरा आक्रोश है। इसके साथ ही पिछले पांच वर्षों से चिकित्सा भत्ता बिल लंबित है, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई पेंशनर्स को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने अर्बन लोकल बॉडी के पेंशनर्स को भी अन्य विभागों की तरह 1 जनवरी 2016 के वेतनमान के अनुसार पेंशन देने की मांग उठाई। अंत में पेंशनर्स ने सरकार को चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी न होने पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - नूरपुर के 157 साल पुराने बॉयज स्कूल पर उठे सवाल, नोटिफिकेशन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

नूरपुर के 157 साल पुराने बॉयज स्कूल पर उठे सवाल, नोटिफिकेशन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

Summer express/कांगड़ा, संजीव -:हिमाचल प्रदेश के नूरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बॉयज स्कूल को लेकर सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है। 157 साल पुराने इस ऐतिहासिक संस्थान के स्टेटस में बदलाव को लेकर नगरवासियों और अभिभावकों ने कड़ा विरोध जताया है।इसी मुद्दे पर भाजपा नेता एवं...
Summer Express - सरकारी स्कूल में ऑन ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट, प्रिंसिपल ने बनाया वीडियो

सरकारी स्कूल में ऑन ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट, प्रिंसिपल ने बनाया वीडियो

Summer express/फरीदाबाद-:हरियाणा के फरीदाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में अनुशासनहीनता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट को ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए पकड़ा गया। हैरानी की बात यह रही कि दोनों कर्मचारियों ने शक से बचने के लिए शराब को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर रखा...
Summer Express - हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 30% बकाया राशि जारी करने के आदेश

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 30% बकाया राशि जारी करने के आदेश

Summer express/शिमला-हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत देते हुए उनकी ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट की शेष 30 प्रतिशत बकाया राशि जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के तहत लिया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह लाभ उन कर्मचारियों या उनके परिजनों...
Summer Express - फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद-: हरियाणा के फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन इस बार विशेष उत्साह और भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई, जिसके बाद शहर के हजारों लोग मंत्री को बधाई देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने...
Summer Express - नारी शक्ति विधेयक पर सियासत तेज, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

नारी शक्ति विधेयक पर सियासत तेज, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Summer express/अंबाला-:अंबाला जिले के अंब कमल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता और “नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन” के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने विपक्ष पर महिलाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस बार भी पारित नहीं हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.