Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में रोटरी क्लब की अनोखी पहल, जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर और छात्राओं की शिक्षा को मिला बीमा का सुरक्षा कवच

Ambala, 18 December-:सर्दियों के आगमन के साथ ही उत्तर हरियाणा में ठंड और कोहरे का असर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे कठिन समय में जब जरूरतमंद परिवारों के लिए बच्चों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना चुनौती बन जाता है, तब सामाजिक संस्थाएं आगे आकर राहत का काम कर रही हैं। अंबाला में रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल ने इसी मानवीय जिम्मेदारी को निभाते हुए सेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल की ओर से अंबाला सेंट्रल जेल परिसर स्थित सरकारी स्कूल में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को ठंड से राहत पहुंचाना था, ताकि सर्द मौसम में भी उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। क्लब ने यह कार्यक्रम अपने दो सदस्यों के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए आयोजित किया, जिससे यह संदेश दिया गया कि खुशियों को समाज के साथ बांटना ही सच्चा उत्सव है।स्वेटर वितरण के साथ-साथ क्लब ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया। स्कूल की 25 छात्राओं का बीमा कराया गया, जिससे किसी भी आकस्मिक या दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में उनकी पढ़ाई बाधित न हो। इस पहल को शिक्षा की सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत प्रयास माना जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालरा ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए और रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब लंबे समय से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि क्लब ने इस स्कूल को गोद लेकर पिंक टॉयलेट का निर्माण, भवन की मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।


वहीं रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के प्रधान राजेश बत्रा ने जानकारी दी कि क्लब का लक्ष्य जिले के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को निशुल्क बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराना है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित प्रस्ताव सौंपा गया है और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा रोटरी क्लब की प्राथमिकता रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - नारी शक्ति विधेयक पर सियासत तेज, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

नारी शक्ति विधेयक पर सियासत तेज, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Summer express/अंबाला-:अंबाला जिले के अंब कमल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता और “नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन” के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने विपक्ष पर महिलाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस बार भी पारित नहीं हो...
Summer Express - धर्मशाला तैयार: IPL के तीन मुकाबलों से सजेगा मई का कैलेंडर

धर्मशाला तैयार: IPL के तीन मुकाबलों से सजेगा मई का कैलेंडर

धर्मशाला-:धर्मशाला में क्रिकेट प्रेमियों के लिए मई का महीना बेहद खास रहने वाला है। Indian Premier League के तहत 11, 14 और 17 मई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों को लेकर जिला प्रशासन और Himachal Pradesh Cricket Association ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को आयोजित एक...
Summer Express - Auto Draft

तेलंगाना की राजनीति में नया मोड़: के. कविता ने बनाई ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’, BRS से किया रास्ता अलग

Summer express, तेलंगाना | तेलंगाना की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। के. कविता ने अपने पिता के. चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति से अलग होकर नई राजनीतिक पार्टी ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS) का गठन कर दिया है। इस कदम को राज्य की सियासत में अहम मोड़ माना जा रहा है। कविता...
Summer Express - आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए धर्मशाला में तैयारियां तेज, प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए धर्मशाला में तैयारियां तेज, प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express /राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में प्रस्तावित Indian Premier League मैचों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 11, 14 और 17 मई 2026 को HPCA Stadium में होने वाले मुकाबलों की सफल मेजबानी सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को उपायुक्त कांगड़ा Hemraj Bairwa ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर...
Summer Express - शिमला में राष्ट्रपति दौरे को लेकर हाई अलर्ट, 1000 से अधिक जवान तैनात

शिमला में राष्ट्रपति दौरे को लेकर हाई अलर्ट, 1000 से अधिक जवान तैनात

शिमला ,संजू -: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से लेकर 2 मई तक हिमाचल शिमला प्रवास पर आ रही हैं. इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ जिला प्रशासन अलर्ट पर है.शिमला में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक हज़ार से ज़्यादा जवानों की तैनाती की गई है. डीआईजी साउथ रेंज अंजुम आरा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.