Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा को मिला 23वां जिला, कैबिनेट ने हांसी जिला गठन को दी मंजूरी

Chandigarh, 17 December-:हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए हांसी को नया जिला बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही हांसी हरियाणा का 23वां जिला बन गया है।

यह निर्णय राज्य पुनर्गठन समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित समिति ने 9 दिसंबर 2025 को आयोजित बैठक में जिला हांसी के गठन को मंजूरी देते हुए अपनी सिफारिश राज्य सरकार को भेजी थी, जिसे बाद में मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति दी गई।प्रस्तावित जिला हांसी में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कुल 110 गांव शामिल किए गए हैं। ये सभी गांव वर्तमान में हिसार जिले का हिस्सा थे। जिला गठन के बाद इन क्षेत्रों को हिसार जिले से पृथक कर नई प्रशासनिक इकाई के रूप में विकसित किया जाएगा।

नए जिले में प्रशासनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए दो उपमंडल—हांसी और नारनौंद—बनाए जाएंगे। इसके अलावा जिले में तीन तहसीलें हांसी, नारनौंद और बास होंगी, जबकि खेड़ी जालब को उप-तहसील का दर्जा दिया गया है। ग्रामीण विकास और स्थानीय प्रशासन के बेहतर संचालन के लिए जिले में तीन विकास खंड—हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद—स्थापित किए जाएंगे।प्रस्तावित जिला हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा। जनसंख्या के लिहाज से यह जिला भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां अनुमानित रूप से करीब 5,40,994 लोग निवास करते हैं। जिला बनने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध होंगी और सरकारी कार्यों के निपटारे में तेजी आएगी।

गौरतलब है कि हांसी क्षेत्र को जिला बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से हिसार के उपायुक्त द्वारा यह प्रस्ताव हिसार मंडल आयुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया था।सरकार का मानना है कि जिला हांसी के गठन से शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस और अन्य प्रशासनिक सेवाओं का विस्तार होगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। जिला बनने के बाद आधारभूत ढांचे, कार्यालयों और कर्मचारियों की तैनाती की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू किए जाने की संभावना है।हांसी को जिला बनाए जाने के फैसले से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्कूटी छोड़ने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, करनाल में हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल | हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर स्कूटी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक...

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.