Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश, केवल वरिष्ठ अधिकारी ही मीडिया को देंगे बयान

Shimla, 19 December-:पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों को मीडिया से बातचीत को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी की ओर से जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि अब सब-डिवीजनल अधिकारी (एसडीपीओ) और थाना प्रभारी (एसएचओ) अपने स्तर पर मीडिया को कोई भी बयान नहीं देंगे। यह आदेश कानून-व्यवस्था, अपराध, जांच और पुलिसिंग से जुड़े सभी आधिकारिक मामलों पर लागू होगा।

पुलिस मुख्यालय ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब देखा गया कि कई बार नई पोस्टिंग जॉइन करने वाले अधिकारी या थाना प्रभारी मीडिया से बातचीत कर रहे हैं। इसमें अपराध या जांच से जुड़े मामलों पर प्रतिक्रिया देना, पुलिसिंग से जुड़े विषयों पर टिप्पणी करना और अन्य औपचारिक बयानों का आदान-प्रदान शामिल है।सर्कुलर के अनुसार अब केवल एसपी और रेंज के डीआईजी को मीडिया से औपचारिक बातचीत का अधिकार होगा। साथ ही, वे भी किसी मामले पर बयान देने से पहले पुलिस मुख्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अन्य अधिकारी न तो प्रिंट मीडिया, न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और न ही सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया या जानकारी साझा कर सकते हैं। इंटरव्यू या ब्रीफिंग भी केवल सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति से ही दी जा सकेगी।

डीजीपी ने कहा कि यह निर्देश केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1964, हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम, 2007 और पंजाब पुलिस नियम, 1934 के तहत जारी किए गए हैं। इसमें बिना अनुमति मीडिया से बात करने पर रोक और अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।सर्कुलर में सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अपने अधीनस्थों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सेवा नियमों और पुलिस कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - धर्मशाला में तिब्बती निर्वासित संसद चुनाव का अंतिम चरण, वैश्विक स्तर पर दिखा उत्साह

धर्मशाला में तिब्बती निर्वासित संसद चुनाव का अंतिम चरण, वैश्विक स्तर पर दिखा उत्साह

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला ,राहुल चावला —तिब्बती निर्वासित संसद के 18वें चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण रविवार सुबह 9 बजे शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दुनिया के 27 देशों में बसे तिब्बती समुदाय के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी राजनीतिक भागीदारी दर्ज कराई। तिब्बती सरकार-इन-एक्साइल के...
Summer Express - नूरपुर के 157 साल पुराने बॉयज स्कूल पर उठे सवाल, नोटिफिकेशन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

नूरपुर के 157 साल पुराने बॉयज स्कूल पर उठे सवाल, नोटिफिकेशन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

Summer express/कांगड़ा, संजीव -:हिमाचल प्रदेश के नूरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बॉयज स्कूल को लेकर सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है। 157 साल पुराने इस ऐतिहासिक संस्थान के स्टेटस में बदलाव को लेकर नगरवासियों और अभिभावकों ने कड़ा विरोध जताया है।इसी मुद्दे पर भाजपा नेता एवं...
Summer Express - सरकारी स्कूल में ऑन ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट, प्रिंसिपल ने बनाया वीडियो

सरकारी स्कूल में ऑन ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट, प्रिंसिपल ने बनाया वीडियो

Summer express/फरीदाबाद-:हरियाणा के फरीदाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में अनुशासनहीनता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट को ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए पकड़ा गया। हैरानी की बात यह रही कि दोनों कर्मचारियों ने शक से बचने के लिए शराब को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर रखा...
Summer Express - हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 30% बकाया राशि जारी करने के आदेश

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 30% बकाया राशि जारी करने के आदेश

Summer express/शिमला-हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत देते हुए उनकी ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट की शेष 30 प्रतिशत बकाया राशि जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के तहत लिया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह लाभ उन कर्मचारियों या उनके परिजनों...
Summer Express - फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद-: हरियाणा के फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन इस बार विशेष उत्साह और भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई, जिसके बाद शहर के हजारों लोग मंत्री को बधाई देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.