Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संजौली मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने का काम शुरू,मस्जिद कमेटी ने किया न्यायालय के आदेशों का पालन

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद संजौली मस्जिद के तीसरे फ्लोर को ढहाने का काम शुरू कर दिया गया है। उच्च न्यायालय ने मस्जिद के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, जबकि ऊपरी मंजिलों में से शेष अवैध निर्माण को हटाने का आदेश जारी किया था। 9 मार्च को इस मामले में अगली सुनवाई होनी है।

मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ़ ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए मस्जिद के ऊपरी हिस्से को हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मस्जिद के भीतर पहले से ही कुछ कमरों को तोड़ा जा चुका था और अब शेष अवैध हिस्से को हटाया जा रहा है। लतीफ़ ने यह भी बताया कि कमेटी ने पहले से ही मस्जिद की ढाई ऊपरी मंजिलों को गिरा दिया था और उच्च न्यायालय ने बचे हुए हिस्से को हटाने के आदेश को बरकरार रखा है।स्थानीय प्रशासन ने मस्जिद के अवैध हिस्से को ढहाने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं, कुछ हिंदू संगठन पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यदि अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन कर सकते हैं। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और तीसरी फ्लोर को हटाने का काम जारी है।

मस्जिद कमेटी ने स्पष्ट किया कि निचली दो मंजिलों को प्रभावित नहीं किया जाएगा और केवल अदालत द्वारा आदेशित अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। लतीफ़ ने कहा, “हम न्यायालय के आदेशों के पालन में पूरी तरह से सक्रिय हैं और किसी भी विवाद से बचने के लिए प्रशासन के सहयोग से कार्य कर रहे हैं।”इस कार्रवाई से जुड़े समुदायों में शांति बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं। प्रशासन और मस्जिद कमेटी दोनों ही पक्ष स्थिति को तनावमुक्त रखने के लिए सतर्क हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना के लाडोवाल चौक में बड़ा हादसा टला

लक्की भट्टी | लुधियानाशहर के व्यस्त लाडोवाल चौक क्षेत्र में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा सड़क किनारे खोदे गए एक गहरे गड्ढे में एक कार अचानक जा गिरी। हादसे के समय कार में पूरा परिवार सवार था, लेकिन राहत की बात यह रही कि...

डेराबस्सी हलके में भाजपा वर्करों के साथ बदले की राजनीति बर्दाश्त नहीं: गुरदर्शन

गुरमीत सिंह | जीरकपुरढकोली की ग्रीन सिटी, वार्ड नंबर-6 में नगर निगम द्वारा शनिवार को की गई कथित तोड़-फोड़ की कार्रवाई ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में भाजपा के नेता गुरदर्शन सिंह सैणी ने प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े परिवारों व समर्थकों को राजनीतिक...

शहर में नशा बिकना बंद नहीं हुआ तो गृह मंत्री के सामने उठेगा मामला

मोनिका रावत | चंडीगढ़शहर में नशे के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कड़ा कदम उठाना होगा। शहर में नशे के खिलाफ अभियान चलाए चंडीगढ़ पुलिस। यदि एक माह में शहर नशा मुक्त न हुआ तो गृह मंत्री अमित शाह के सामने यह मामला उठेगा। भाजपा के महामंत्री एवं कृत्वनिष्ठ संस्था के संस्थापक संजीव राणा ने...

धीमी रफतार से चल रहा काम, लोग परेशान

गुरमीत सिंह | ज़ीरकपुरबलटाना के पास सुखना नाले पर बन रहे ऊँचे स्तर के पुल का निर्माण सुस्त रफ्तार से चल रहा है। लगातार हो रही देरी के कारण लाखों लोग रोज़ाना लंबा सफर कर चुके हैं और भारी ट्रैफिक जाम का सामना कर रहे हैं। दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों जा रहे लोग सबसे अधिक...

देश के विभाजन के बाद भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, संघर्ष के योद्धा थे: भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों को शरणार्थी कहना उचित नहीं है। उनके अनुसार, वे “संघर्ष के योद्धा” थे, जिन्होंने अपनी मातृभूमि और धर्म के प्रति आस्था के कारण अपना घर, जमीन, कारोबार और पीढ़ियों की कमाई छोड़कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.