Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कड़ाके की ठंड में फरीदाबाद पुलिस की मानवीय पहल, झुग्गी-झोपड़ियों में बच्चों को बांटे जूते-चप्पल व कंबल

Faridabad, 19 December-:कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जहां आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं फरीदाबाद पुलिस जरूरतमंदों के लिए राहत की किरण बनकर सामने आई है। ठंड के इस कठिन दौर में पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था संभाल रही है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गरीब और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए भी आगे आ रही है।


सर्दी के मौसम में गरीब और असहाय बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। सेंट्रल थाना प्रभारी रणवीर मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों और बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। इस दौरान एसएचओ रणवीर मलिक ने महसूस किया कि छोटे बच्चों के पास ठंड से बचने के लिए जूते और चप्पल तक नहीं हैं।इसके बाद उन्होंने व्यक्तिगत पहल करते हुए झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के लिए जूते और चप्पल उपलब्ध कराए और स्वयं जाकर उन्हें वितरित किया। पुलिस की इस मानवीय पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस संवेदनशील सोच की सराहना की।

एसएचओ रणवीर मलिक ने इस अवसर पर समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में थोड़ी सी मदद भी किसी के लिए बहुत बड़ी राहत बन सकती है।फरीदाबाद पुलिस की यह पहल न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचा रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी दे रही है कि पुलिस केवल कानून की रक्षक ही नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशील सहयोगी भी है।


रणवीर मलिक, एसएचओ सेंट्रल –“ठंड के मौसम में गरीब बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। अगर हम सब मिलकर थोड़ा-थोड़ा सहयोग करें तो कई जरूरतमंदों को राहत मिल सकती है। यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसमें सभी को आगे आना चाहिए।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - नूरपुर के 157 साल पुराने बॉयज स्कूल पर उठे सवाल, नोटिफिकेशन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

नूरपुर के 157 साल पुराने बॉयज स्कूल पर उठे सवाल, नोटिफिकेशन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

Summer express/कांगड़ा, संजीव -:हिमाचल प्रदेश के नूरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बॉयज स्कूल को लेकर सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है। 157 साल पुराने इस ऐतिहासिक संस्थान के स्टेटस में बदलाव को लेकर नगरवासियों और अभिभावकों ने कड़ा विरोध जताया है।इसी मुद्दे पर भाजपा नेता एवं...
Summer Express - सरकारी स्कूल में ऑन ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट, प्रिंसिपल ने बनाया वीडियो

सरकारी स्कूल में ऑन ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट, प्रिंसिपल ने बनाया वीडियो

Summer express/फरीदाबाद-:हरियाणा के फरीदाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में अनुशासनहीनता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट को ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए पकड़ा गया। हैरानी की बात यह रही कि दोनों कर्मचारियों ने शक से बचने के लिए शराब को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर रखा...
Summer Express - हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 30% बकाया राशि जारी करने के आदेश

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 30% बकाया राशि जारी करने के आदेश

Summer express/शिमला-हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत देते हुए उनकी ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट की शेष 30 प्रतिशत बकाया राशि जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के तहत लिया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह लाभ उन कर्मचारियों या उनके परिजनों...
Summer Express - फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद-: हरियाणा के फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन इस बार विशेष उत्साह और भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई, जिसके बाद शहर के हजारों लोग मंत्री को बधाई देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने...
Summer Express - नारी शक्ति विधेयक पर सियासत तेज, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

नारी शक्ति विधेयक पर सियासत तेज, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Summer express/अंबाला-:अंबाला जिले के अंब कमल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता और “नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन” के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने विपक्ष पर महिलाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस बार भी पारित नहीं हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.