Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में सर्दी का  असर: घनी धुंध से घटी विजिबिलिटी, सड़कों पर रेंगते वाहन

Una, Rakesh-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सर्दी ने अपना पहला जोरदार असर दिखा दिया है। आज सुबह जिले में सर्दी की पहली घनी धुंध और कोहरे ने दस्तक दी, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए और चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी। ठंड बढ़ते ही लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया और कई स्थानों पर लोग आग जलाकर चाय की चुस्कियों के साथ सर्दी का आनंद लेते दिखाई दिए।

सर्दी के बढ़ते ही गर्म कपड़ों का कारोबार करने वाले व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पिछले कुछ समय से मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री पर असर पड़ा था, जिससे व्यापारियों में निराशा थी। व्यापारियों ने बड़ी मात्रा में गर्म कपड़ों का स्टॉक कर रखा था, लेकिन बिक्री कम होने से चिंता बढ़ गई थी। अब जैसे ही भयंकर सर्दी का आगाज हुआ है, बाजारों में रौनक लौट आई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जिससे गर्म कपड़ों की मांग में इजाफा होगा और उनका कारोबार बेहतर चलेगा।

वहीं, जिला प्रशासन ने सर्दी को देखते हुए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रशासन ने जिला वासियों से अपील की है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।इसी बीच सर्दी के इस मौसम में भी स्कूलों में परीक्षाएं जारी हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद बच्चे पेपर देने स्कूल पहुंचे। स्कूल स्टाफ और प्रबंधन द्वारा बच्चों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें ठंड से परेशानी न हो और वे परीक्षा शांत माहौल में दे सकें।स्थानीय निवासी बलविंदर गोल्डी ने ठंड बढ़ने की पुष्टि की, जबकि कारोबारी विक्रम ठाकुर और राजिंदर कुमार ने सर्दी से कारोबार में सुधार की उम्मीद जताई। वहीं, प्रिंसिपल रिपुजीत सिंह ने बताया कि बच्चों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में अमृत सरोवर और सिविल अस्पताल रिनोवेशन कार्यों का शुभारंभ, विपक्ष पर बरसे गौरव गौतम

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल | हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिला लघु सचिवालय स्थित सभागार में अमृत सरोवर योजना के तहत विकास कार्यों और नागरिक अस्पताल के रिनोवेशन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, भाजपा नेता मनोज रावत, उपायुक्त डॉ....

मंगलुरु में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, दीवार गिरने से तीन की मौत

Summer express, मंगलुरु | कर्नाटक के मंगलुरु में बुधवार तड़के भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंकनाडी थाना क्षेत्र के गरोड़ी इलाके में एक बड़ी दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में पास के किराए के मकान आ गए। हादसे में दो बच्चों और एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो...

पटियाला में पावरकॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, 9 कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े

Summer express, पटियाला | नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर पावरकॉम आउटसोर्स स्पॉट बिलिंग मीटर रीडर यूनियन का आंदोलन बुधवार को और उग्र हो गया। यूनियन के नौ सदस्य तड़के माता कौशल्या सरकारी अस्पताल के सामने स्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दावा किया कि...

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था। जानकारी के अनुसार,...

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.