Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला छावनी में वीरों को समर्पित एशिया के सबसे बड़े शहीद स्मारक का  पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Ambala, 20 December-:अंबाला से एक अहम और गौरवपूर्ण जानकारी सामने आई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सदन के पटल पर जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला छावनी में निर्माणाधीन शहीद स्मारक का लोकार्पण शीघ्र ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मारक देशभक्ति, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक बनेगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि यह स्मारक वर्ष 1857 की आज़ादी की पहली लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को समर्पित है। इस ऐतिहासिक परियोजना को आकार देने में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके प्रयासों से यह स्मारक आज अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि यह स्मारक केवल ईंट और पत्थरों से बना ढांचा नहीं होगा, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा। इसे एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक बताया जा रहा है, जिसमें 1857 की क्रांति से जुड़े अनेक ऐतिहासिक तथ्यों, घटनाओं और बलिदानों को दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, स्मारक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश की आज़ादी की वास्तविक कहानी से जोड़ना और उन्हें यह समझाना है कि स्वतंत्रता हमें कितनी बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है। यहां आने वाले लोग देश के ज्ञात और अज्ञात शहीदों के साहस, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले सकेंगे।सीएम नायब सैनी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद यह स्मारक देशभर के लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और राष्ट्रीय चेतना को और मजबूत करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.