Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरमौर में फसलों का डिजिटल सर्वे शुरू, किसानों से पंजीकरण कराने की अपील

Sirmour, Satish Sharma-:प्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में कृषि विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जा रहा है। सिरमौर जिला में भी इस योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है, जिसके तहत किसानों से अपनी फसलों का डिजिटल पंजीकरण करवाने की अपील की गई है।

नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए जिला उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ. राजकुमार ने बताया कि फसलों के डिजिटल सर्वे के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी किसान लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से आसानी से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण होने के बाद किसानों की फसलों का बुवाई से लेकर कटाई तक का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा।

डॉ. राजकुमार ने बताया कि इस सर्वे के माध्यम से फसलों से संबंधित सटीक और वास्तविक डाटा एकत्र किया जाएगा, जिससे सरकार को कृषि क्षेत्र की सही स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी। इससे भविष्य की कृषि नीतियां और योजनाएं तैयार करने में आसानी होगी और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि डिजिटल सर्वे से फसल बीमा, मुआवजा, अनुदान और अन्य सरकारी सहायता योजनाओं को लागू करने में भी तेजी आएगी। किसान सिरमौर जिला के सभी विकास खंडों में स्थित कृषि कार्यालयों से इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवाएं ताकि फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके और किसान इस योजना का अधिकतम लाभ उठा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में फिट इंडिया जागरूकता दौड़ आयोजित, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, अरविंद-: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ चिल्ड्रन...

पार्षद भारती के कार्यालय पहुंचे विधायक पप्पी लोगों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान

नीलकमल मोनू | लुधियानाक्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क...

हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से इस्कॉन परिसर हुआ भक्तिमय

अर्शदीप भट्टी | लुधियानाइस्कॉन मंदिर सिविल लाइंस, लुधियाना में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य अभिषेक, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।मंदिर अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने अपने...

लोगों ने खुद बनाई सुरक्षा दीवार, कांग्रेस इंचार्ज बोले- चार साल में भी काम अधूरा

लक्की मेहता | लुधियानावार्ड नंबर-81 के कांग्रेस इंचार्ज मंगा शर्मा ने सोमवार को क्षेत्रवासियों के सहयोग से नाले के किनारे गलियों के सामने पक्की दीवार बनवाई। उनका कहना है कि हर साल बरसात के दौरान नाले का गंदा पानी मोहल्ले में घुस जाता है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है और भारी नुकसान...

प्रशासन का डंडा: दाना मंडी में रेत माफिया पर मार्केट कमेटी की कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियानासलेम टाबरी के अधीन आने वाली दाना मंडी में वर्षों से जमे रेत माफिया पर मंगलवार सुबह आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। लंबे समय से नोटिसों और चेतावनियों को नजरअंदाज कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.