Ambala, 21 December-:हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अंबाला STF ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी कुरुक्षेत्र से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल चारों आरोपी अंबाला STF के रिमांड पर हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।
हरियाणा STF ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को दबोच लिया है। अंबाला STF को सूचना मिली थी कि ये चारों बदमाश कुरुक्षेत्र के पीपली इलाके में एकत्र हुए हैं और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।सूचना मिलते ही STF ने तुरंत कार्रवाई करते हुए GT रोड स्थित उमरी चौक पर जाल बिछाया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन अवैध हथियार और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय शूटर हैं। पुलिस ने सभी को कुरुक्षेत्र कोर्ट में पेश कर दस दिन का रिमांड हासिल किया है। STF का कहना है कि रिमांड के दौरान और भी खुलासे और अवैध हथियारों की बरामदगी की संभावना है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगन, जयंत, नरेश और साहिल के रूप में हुई है।