Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजस्थान रिश्वत कांड में सिरसा साइबर थाने तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

सिरसा | हरियाणा के सिरसा से जुड़े एक बड़े रिश्वत कांड का खुलासा हुआ है। राजस्थान में आरोपियों से अवैध वसूली के मामले में सिरसा साइबर पुलिस थाने के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा की गई छापेमारी के बाद सामने आई, जिसमें पुलिसकर्मियों की गाड़ी से 6 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरसा साइबर थाने की एक टीम साइबर फ्रॉड के एक मामले में राजस्थान गई थी। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आरोपियों से करीब 6 लाख रुपये की अवैध वसूली की। गुप्त सूचना के आधार पर ACB राजस्थान की टीम ने अजमेर जिले के कुचामन सिटी क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में नकदी मिली।

सिरसा SP को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई

राजस्थान ACB ने पूरे मामले की जानकारी सिरसा के पुलिस अधीक्षक (SP) को दी। सूचना मिलते ही SP ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मी

  • PSI सुरेंद्र सिंह (साइबर थाने में IO)
  • हेड कांस्टेबल वीरेंद्र
  • कांस्टेबल जगजीत सिंह

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सिरसा साइबर पुलिस की टीम राजस्थान के उदयपुर/राजसमंद क्षेत्र से दो साइबर फ्रॉड आरोपियों को गिरफ्तार कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अजमेर जिले के कुचामन सिटी थाना क्षेत्र के त्रिशिंगिया इलाके में ACB की टीम ने HR 24 GV 2222 नंबर की कार को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान गाड़ी से 6 लाख रुपये नकद बरामद हुए। जब पुलिसकर्मियों से इस रकम के संबंध में पूछताछ की गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद राशि को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया गया।

ACB और विभागीय जांच जारी

ACB SP महावीर सिंह ने बताया कि गाड़ी में सिरसा साइबर क्राइम थाने के SI सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। मामले की पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और मुख्यालय को भेज दी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।

वहीं, सिरसा पुलिस ने भी तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.